Advertisement

प्रभारी मंत्री बोले ये मैंने मुख्यमंत्री की कथा सुनाई, विकास गाथा और लंबी है

मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने उज्जैन मुख्यालय पर मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे होने पर उपलब्धियां बताई और अंत में कहा ये मैने मुख्यमंत्री की कथा सुनाई, विकास की गाथा और लंबी है।
दरअसल, वे प्रशासनिक संकुल में पत्रकारों को राज्य सरकार की उपलब्धियां और विकास कार्य की जानकारी दे रहे थे। यह पत्रकार वार्ता एक अलग अंदाज में हुई। प्रभारी मंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई और कहा कि सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास के कई काम किए हैं और कर रही है।

आप तो ताली बजा ही सकते हो
प्रभारी मंत्री टेटवाल ने सीएम की उपलब्धियां बताने के दौरान सभी से ताली बजाने का अनुरोध भी किया। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि शिप्रा में मिलने वाले गंदे नालों को रोकने के लिए भी कार्ययोजना बनाई गई है। कान्ह डक्ट योजना के माध्यम से शिप्रा शुद्ध हो जाएगी।

Advertisement

ये गिनाई उपलब्धियां

919 करोड़ रुपए कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना से शिप्रा नदी को प्रवाहमान और दूषित जल से मुक्त किया जा रहा।

Advertisement

614 करोड़ रुपए की लागत से सेवरखेड़ी सिलारखेड़ी परियोजना के माध्यम से शिप्रा नदी में जल की उपलब्धता बनी रहेगी।

778 करोड़ की लागत से शिप्रा नदी किनारे 29 किमी लंबे घाट बनाए जा रहे।

120 करोड़ रुपए से 9 किमी घाटों का उन्नयन।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें