रेलवे स्टेशन पार्किंग में मारपीट करने वाले बदमाशों की हुई पहचान

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। माधवनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 की पार्किंग में 3 दिसंबर की रात 11 बजे कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले बदमाशों की पहचान जीआरपी ने कर ली है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।दरअसल, रात 11 बजे कुछ बदमाशों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की जा रही थी।

उसी समय पार्किंग में काम करने वाले आशीष पिता ओंकारलाल देवड़ा ने विवाद देखने पहुंच गया। युवक के साथ मारपीट कर रहे बदमाशों को लगा कि आशीष वीडियो बना रहा है। इसके बाद उन्होंने आशीष के साथ मारपीट कर उसे भी गंभीर घायल कर दिया था। जीआरपी ने मामले में दो बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।
स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो फुटेज में दिखाई दिए मारपीट करने वाले 2 युवकों की पहचान सौरभ और सिद्धू के रूप में हुई है जो नीलगंगा क्षेत्र के शांतिनगर के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जब इनकी तलाश की तो पता चला कि दोनों युवक शहर छोडक़र भाग निकले हैं। पुलिस को उनके भिंड में होने का पता चला है। जल्दी ही टीम वहां जाएगी।









