Advertisement

नए साल का शहर में जोरदार आगाज, दिनभर चला कार्यक्रमों का सिलसिला, उत्साह में डूबे रहे शहरवासी

आरती की, छप्पन भोग लगाया और योग भी किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अग्रवाल नवयुवक मंडल ने कुलदेवी मां लक्ष्मी एवं पितृ पुरुष महाराज अग्रसेन की आरती कर नववर्ष का शुभारंभ किया। तिलक लगाकर एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। श्री अग्रवाल नवयुवक मंडल ने मोदी गली स्थित अग्रवाल भवन में अग्रवाल पंचायत न्यास के पूर्व अध्यक्ष विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अग्रवाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष इंद्रेश संजय अग्रवाल के संयोजन में आरती का आयोजन किया था। मुख्य अतिथि हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय गर्ग, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अग्रवाल पंचायत न्यास के अध्यक्ष निमेश अग्रवाल, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, सचिव दीपक मित्तल, उपाध्यक्ष शैलेंद्र मित्तल, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल आदि थे। दीप प्रज्ज्वलित कर महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी मां लक्ष्मी का पूजन किया गया।
अग्रवाल परिवार अयोध्या जाएंगे: 10 जनवरी को अग्रवाल नवयुवक मंडल समाजजनों को प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या ले जाएगा। अंत मे लकी ड्रॉ खोला गया। जिसका संयोजन आदित्य जैन ने किया।

कॉलेज में लगा शिविर

Advertisement

कालिदास कन्या महाविद्यालय में क्रीड़ा अधिकारी घनेंद्र चौधरी एवं वामिका एलुमनाई एसोसिएशन की प्रभारी डॉ. लीना शाह के संयुक्त संयोजन में 15 दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. एसके मिश्रा थे। डॉ. चित्ररेखा जैन ने कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। शिविर में योगाचार्य अलका राठौर प्रशिक्षण दे रही हैं। प्राचार्य डॉ. वंदना गुप्ता ने कहा कि जीवनशैली में स्वास्थ्य और संतुलन बनाए रखने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। एनसीसी छात्राओं ने डॉ. मधुबाला राठौर के नेतृत्व में जल संरक्षण विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।संचालन डॉ. रूपा भावसार ने किया।

मां गढ़कालिका का दरबार सजा

Advertisement

मां गढ़कालिका के दरबार में विशेष सजावट की गई। दिनभर हजारों भक्तों ने दिव्य झांकी के दर्शन किए। पुजारी महंत करिश्मा नाथ ने बताया कि गर्भगृह में आकर्षक झोपड़ी बनाई व परिसर में श्रीजी विराजित कर आसपास गायों को सजाया गया। मीठे व नमकीन पकवानों के साथ फलों का भोग लगाया गया। शाम को ढोल-नगाड़ों से महाआरती की गई। भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

प्रेस क्लब में सुंदरकांड किया…

सोसाइटी फॉर प्रेस क्लब ने सुंदरकांड का आयोजन किया। इस दौरान निशांत यादव का जन्मदिन भी मनाया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव, गोविंद यादव भी मौजूद थे।

श्रीराम मंदिर में हवन, पूजन और छप्पन भोग

बसंत विहार सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में अध्यक्ष राजेंद्र परब के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर में छप्पन भोग प्रसादी का आयोजन किया गया। मंच सहसचिव नरेंद्र कुमार चौरसिया ने बताया कि पं. शिव शंकर चतुर्वेदी ने राष्ट्र की तरक्की, सुख-समृद्धि के लिए हवन-पूजन किया। बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित थे।

अलखधाम बस्ती : हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ

अलखधाम नगर बस्ती में नए साल की शुरुआत हिंदू सम्मेलन से की गई। साईं मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण व महाआरती कर की गई। कार्यक्रम का संचालन दीपक बेलानी ने किया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles