सुबह 11 बजे से ही बंद हो जाएगा सभी वाहनों के लिए सवारी मार्ग

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर भगवान की राजसी सवारी को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। सोमवार (7 सितंबर) को सुबह 11 बजे से ही सवारी मार्ग पर हर तरह के वाहन प्रतिबंंधित हो जाएंगे। विशेष यातायात एवं पार्किंग व्यवस्थाभी लागू हो जाएगी।
बाबा महाकाल की इस साल की राजसी सवारी 7 सितंबर (सोमवार) को निकलेगी। सवारी में करीब 10 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान जताया जा रहा है। उस हिसाब से शहर में ट्रैफिक प्लान भी लागू किया जा रहा है।
यह रहेगा सवारी का रूट
राजसी सवारी महाकाल मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर महाकाल घाटी, गुड़ी चौराहा, पानदरीबा, रामघाट, कार्तिक चौक, ढाबा रोड, कंठाल, सराफा, बड़े हनुमान, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और अन्य मार्गों से होते हुए पुन: महाकाल मंदिर पहुंचेगी।
यह रहेगी पार्किंग
1. भोपाल, इंदौर और देवास से आने वाले वाहनों की पार्किंग वाकणकर ब्रिज के पास, मन्नत गार्डन और कर्कराज पार्किंग में रहेगी।
2. बडऩगर, नागदा और उन्हेल से आने वाले वाहन कार्तिक मेला मैदान में पार्क होंगे।
3. मक्सी, आगर से आने वाले वाहन क्षीरसागर स्टेडियम और सामाजिक न्याय परिसर में पार्क होंगे।
यह रोड सुबह 11 बजे से होंगे पूरी तरह बंद
- – हरिफाटक टी से रामानुजकोट।
- – दानीगेट से रामानुजकोट।
- – गुदरी चौराहा से कहारवाड़ी रामघाट मार्ग।
- – तेलीवाड़ा-कमरी मार्ग।
- -निकासचौराहा-तेलीवाड़ा मार्ग।
- – क्षीरसागर-कंठाल चौराहा रोड।
- – बियावनी-तेलीवाड़ा सड़क।
- – नरेंद्र टॉकिज- कंठाल चौराहा।
- – नृसिंहघाट टर्निंग से जयसिंहपुरा चौराहा इंटरप्रिटिशन सेंटर।
- – भार्गव तिराहे से टंकी चौराहा।
- – केडी गेट से कमरी मार्ग।
- – चक्रतीर्थ टर्निंग से दानीगेट मार्ग।
- – तोपखाने से लोहे का पुल।
- – नलियाबाखल से बेगमबाग चौराहा
- – बारहखोली से बेगमबाग चौराहा।
- – बोसफोड़ गली से गुदरी चौराहा।
यह रहेंगे इमरर्जेंसी रूट
- – महाकाल घाटी से हरिफाटक टी,हरिफाटक चौराहा।
- -महाकाल घाटी से लोहे का पुल, दौलतगंज होते हुए देवासगेट।
- – कमरी मार्ग से केडी गेट पत्तीबाजार होते हुए जूना सोमवारिया
- – मुसद्दीपुरा चौराहा से डाबरीपीठा होकर नईसड़क
- – भगतजी चौराहे से छोटा सराफा, नमकमंडी होकर नई सड़क।
- – छत्रीचौक बैंक ऑफ इंडिया के सामने से लखेरवाड़ी होकर लोहे का पुल अथवा नमक मंडी होकर नई सड़क।
- – हरसिद्धि पाल से हरसिद्धि तरफ
- – गुदरी चौराहा से कसाईबाड़ा, बांसफोड़ की गली तक।









