Advertisement

तीर्थ दर्शन यात्रा स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त को राजकोट से चलेगी

उज्जैन। पंच महातीर्थ दर्शन यात्रा के तहत दर्शन के लिए रेलवे अगस्त में विशेष ट्रेन चला रहा है। उज्जैन और भोपाल संभाग के श्रद्धालु इसमें सफर कर सकते हैं। 13 दिवसीय यात्रा पर ट्रेन 29 अगस्त को राजकोट से रवाना होगी। ट्रेन रतलाम, उज्जैन तथा संत हिरदाराम नगर भोपाल में स्टापेज लेगी।

Advertisement

रेलवे की अहमदाबाद जीएम निकिता अग्रवाल ने बताया 13 दिवसीय यात्रा 10 सितंबर को पूरी होगी। प्रति व्यक्ति किराया 24,200 रुपए है। पंच महातीर्थ योजना के तहत श्रद्धालुओं को मां कामाख्या देवी, जगन्नाथपुरी, गया, काशी विश्वनाथ मंदिर, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान गढ़ी के दर्शन करवाए जाएंगे। उज्जैन, रतलाम और भोपाल सहित आसपास के श्रद्धालु भी सफर कर सकते हैं।

उज्जैन से 150 से अधिक यात्री लाभ लेते हैं: तीर्थ यात्रा के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी चलाई जाती है। उज्जैन से प्रत्येक तीर्थ यात्रा में 150 से 300 यात्री भाग लेते हैं। पिछली बार काशी यात्रा के लिए 150 और रामेश्वरम तथा अन्य यात्राओं के लिए क्रमश: 179 और 307 यात्रियों ने भाग लिया। उज्जैन के साथ आगर-मालवा तथा सीहोर जिलों के यात्रियों के लिए पूरी विशेष ट्रेन भी चलाई गई थी जिसमें उज्जैन से 200 यात्री शामिल हुए थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें