Advertisement

सल्फास खाने से पहले बनाया वीडियो बोला- मैं जीवन से परेशान हो गया हूं…

अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। देवासगेट थाना क्षेत्र स्थित हीरामिल की चाल में रहने वाले युवक ने बीती रात सल्फास खा लिया। उसे परिजन तत्काल चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसने शुक्रवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सल्फास खाने से पहले युवक ने 45 सेकंड का वीडियो भी बनाया जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, सास, मौसी सास और एक अन्य को बताया है।

मृतक का नाम सलमान पिता चांद खां (30) निवासी हीरामिल की चाल है। वह डीटीएच (डिश टीवी) की छत्री लगाने का काम करता था। उसके चाचा वाहिद खान ने बताया कि सलमान का पत्नी शबनम से विवाद चल रहा है जिसके चलते वह दो माह से अपने बच्चे के साथ प्रीतिनगर स्थित मायके में रह रही है।

Advertisement

करीब 15 दिन पहले सलमान उसे लेने के लिए ससुराल गया था जहां सास अलीशा, मौसी सास सेराज बी और मंत्री नामक शख्स ने मारपीट की थी। गुरुवार रात भी सलमान का पत्नी शबनम के साथ विवाद हुआ था जिसके बाद रात करीब 8 बजे उसने सल्फास खा लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
45 सेकंड के वीडियो में बयां किया दर्द

मैं जीवन से बहुत परेशान हो चुका हूं और मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार सेराज बी, अलीशा, मंत्री और मेरी औरत, ये चारों-पांचों है। इन्होंने मुझे बहुत प्रताडि़त कर दिया है और मैं अपने हिसाब से मरने जा रहा हूं। मेरे मरने के बाद मेरे बेटे का मेरे मां और बाप के हवाले कर देना…बात खत्म। मुझे इन्होंने इतना प्रताडि़त कर दिया है, अब मैं इतना प्रताडि़त नहीं होना चाहता।
(जैसा वीडियो में सलमान ने बोला)

Advertisement

Related Articles

Write a review