Advertisement

फ्रीगंज ओवरब्रिज बनने की राह साफ

नए ईई ने संभाली कमान 15 दिनों में मंजूर होगा टेंडर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। फ्रीगंज ओवरब्रिज के समानान्तर नया ब्रिज बनाने की राह साफ हो गई है। लंबे इंतजार के बाद टेंडर अगले माह स्वीकृत होने की संभावना है। इसके साथ ही काम शुरू हो जाएगा।


फ्रीगंज में नए ब्रिज निर्माण की कवायद लंबे समय से चल रही है। टेंडर भी लगाया जा चुका है, जिसकी तकनीकी बीड पहले ही खुल चुकी है, लेकिन टेंडर तय नहीं हो सका था। सरकार ने सेतु संभाग के ईई की कमान सागर के पीएस पंत को सौंपी है और उन्होंने ज्वाइन करने के साथ ही सबसे पहले फ्रीगंज ब्रिज पर फोकस किया। सूत्रों के अनुसार वे टेंडर मंजूरी के लिए भोपाल पहुंचे हैं। संभावना है कि 15 दिनों के भीतर टेंडर मंजूर हो जाएगा।

Advertisement

तकनीकी बीड में तीन ठेकेदार सामने आए हैं, इनमें से एक को ठेका दिया जा सकता है। ग्वालियर के एक ठेकेदार को यह ठेका मिलने की संभावना है, जिसने पिछले सिंहस्थ में जीरो पॉइंट ब्रिज, मंगलनाथ में ब्रिज और ऋणमुक्तेश्वर मंदिर पर ब्रिज बनाया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें