Advertisement

महाकाल मंदिर जाने की राह हुई आसान

बड़ा गणेश मंदिर से 10 नंबर गेट तक सीसी रोड हुई तैयार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:शिव भक्ति का पावन मास सावन सोमवार से शुरू होगा। इसके पहले महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की राह आसान हो जाएगी। सोमवार से ही इसे भक्तों के लिए खोल देने की तैयारी है।

महाकाल मंदिर के पास बड़ा गणेश मंदिर के सामने से 10 नंबर गेट तक 110 मीटर लंबे रोड को करीब 50 लाख रुपयों की लागत से सीमेंट कांक्रीट की बना दिया है। कलेक्टर और महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) को इसका काम सौंपा गया था। यूडीए ने रात और दिन काम करके इसे तैयार कर दिया है। इसके बनने से दर्शनार्थियों को मंदिर जाने में आसानी होगी। इस रोड पर भीड़ का दबाव भी अधिक रहता है। सावन में लाखों दर्शनार्थियों के आने की संभावना है।

Advertisement

महाकाल की पहली सवारी कल : राजाधिराज अवंतिकानाथ भगवान महाकाल की पहली सावन सवारी कल सोमवार को निकलेगी। इसमें लाखों दर्शनार्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है। सवारी निर्धारित समय शाम चार बजे से आरंभ होगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें