Advertisement

वोटर लिस्ट का अपडेट करने का काम फिर शुरू होगा

चुनाव आयोग ने साढ़े चार माह का तय किया कार्यक्रम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब एक बार फिर वोटर लिस्ट का अपडेट करने का काम फिर शुरू होगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने साढ़े चार माह का कार्यक्रम तय किया है।

 

इसमें जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं या वे एक पते से दूसरी पते पर शिफ्ट हुए हैं, उनके नाम वोटर लिस्ट में जोडऩे का काम फिर शुरू होगा। ऐसे युवा जिनकी उम्र एक जनवरी को 18 साल पूरी हो रही है, उनके नाम 29 अक्टूबर के बाद जोड़े जाएंगे। वोटर लिस्ट का अपडेट करने में विधानसभा-लोकसभा चुनाव के बाद की स्थिति के अनुसार बदलाव किया जाएगा। इसमें नाम जोडऩे-कम करने,फोटो-नाम पते ठीक करने सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।

Advertisement

लोकसभा चुनाव के बाद मतदाता सूची तैयार होने तक जिनकी मृत्यु होगी, उनके नाम सूची से काटे जाएंगे। चुनाव आयोग के निर्देश पर सीईओ एमपी इलेक्शन ने नई वोटर लिस्ट के सत्यापन का काम निर्देश जारी कर दिए हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह जनवरी को किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी 2025 को 18 साल की उम्र पूरी करने के मद्देनजर फोटोयुक्त मतदाता सूची बनाए जाने के लिए कार्यक्रम तय कर दिया है।

बीएलओ 18 अक्टूबर तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।अंतिम दौर में मतदाता सूची के हेल्थ पैरामीटर को जांचने और अंतिम प्रकाशन की आयोग से अनुमति प्राप्त करना होगा तथा डाटाबेस को अपडेट करके परिशिष्टों को प्रिंट करने का कार्य एक जनवरी 2025 को किया जाएगा।

Advertisement

यह रहेगी प्रक्रिया

मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तिकरण का।

मतदाता सूची को पूरी तरह दुरुस्त किया जाएगा।

फोटो युक्त मतदाता सूची की क्वालिटी में सुधार।

जिस भी मतदाता के इपिक में आवश्यक हो, उसकी धुंधली-खराब फोटो को बदल कर अच्छी क्वालिटी के फोटो अपडेट किए जाएंगे।

मतदान केन्द्रों के खंड और भागों के पुनर्रचना का काम होगा।

मतदान केंद्र खंड और भाग की सीमाओं के प्रस्तावित पुनर्गठन को अंतिम रूप दिया जाएगा।

मतदान केंद्रों की सूची का अनुमोदन प्राप्त करना।

बीएलओ को यह करना है

मतदान संबंधी कमियों की पहचान करना और ऐसी कमियों का समय-सीमा में सुधारने का काम होगा।

कंट्रोल टेबल को अपडेट किये जाने का कार्य किया जाएगा

बीएलओ इस अवधि में लेंगे दावे आपत्ति, करेंगे निराकरण

19 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक प्रारूप 1-8 की तैयारी की जाएगी।

मतदाता सूची के पूरक और एकीकृत ड्राफ्ट रोल तैयार करने का कार्य होगा।

29 अक्टूबर को पूरी तरह से तैयार प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन होगा।

29 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज की जाएंगी।

विशेष कैंप का आयोजन 9, 10, 16 और 17 नवंबर को होगा।

सभी दावे एवं आपत्तियों का निराकरण अंतिम 24 दिसंबर को किया जाएगा।

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को होगा।

Related Articles