युवक ने कर्ज से परेशान होने का दिया हवाला पत्नी बोली- हम दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं

आधी रात जहर खाया, तबीयत बिगड़ी तो परिजना लेकर पहुंचे चरक अस्पताल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। एक युवक ने कर्ज से परेशान होकर जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चरक अस्पताल पहुंचे। रविवार सुबह उसकी हालत में सुधार रहा। उसने बताया कि कर्ज से परेशान होकर जहर खाया जबकि, पत्नी का कहना था कि उन दोनों के बीच काफी समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा। मामले में चिमनगंज पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक राज रॉयल कॉलोनी के समीप कृष्णा विहार कॉलोनी में रहने वाले ३० वर्षीय दीपक पिता कालूराम झाड़ोदिया ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंचे, जहां रविवार सुबह उसकी हालत में सुधार रहा। पेशे से ड्राइवर दीपक ने कर्ज के चलते जहर खाना बताया, जबकि उसकी पत्नी रेखा ने बताया कि पिछले एक माह से घर में झगड़े हो रहे हैं।
पति देर रात को घर आते हैं और सुबह जल्दी निकल जाते हैं। पिछले ८ दिनों से घर पर खाना भी नहीं खा रहे। मुझे घर से निकालना चाहते हैं। पति-पत्नी के अलग-अलग बयानों के चलते मामला पारिवारिक विवाद का हो सकता है। हालांकि, चिमनगंज पुलिस सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।









