Popup Image

जवान कहते रहे आगे गहरा पानी है, नहीं माने

रामघाट पर टला बड़ा हादसा, नागपुर के शिप्रा में डूब रहे श्रद्धालुओं को बचाया

Advertisement

जीवन रक्षक उपकरणों की मदद से बचाया

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मंगलवार को रामघाट पर बड़ा हादसा टल गया। नदी में तैर रहे नागपुर के दो युवक गहरे पानी में चले गए। उन्हें बचाने उतरे उनके दो साथी भी डूबने लगे। घाट पर तैनात एसडीईआरएफ जवानों ने जीवन रक्षक उपकरणों की मदद से चारों को बचा लिया। युवक जब गहरे पानी में जा रहे थे, तब जवानों ने उन्हेें टोका भी था, लेकिन वह खुद को बड़ा तैराक बताकर गहरे पानी में चले गए।

Advertisement

एसडीईआरएफ के जिला कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर करीब 12.45 बजे की है। नागपुर से विराट हिंगोले पिता जय सिंह हिंगोले, हेमंत पिता रमेश चंद्र, याबुल लोहारे पिता किशोर लोहरे एवं विनोद कप्परे पिता गणेश कप्परे दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। यह लोग रामघाट पर स्नान कर रहे थे।

ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने इनको दो बार गहरे पानी में नहीं जाने की समझाइश दी। बावजूद इसके श्रद्धालु स्वयं को तैराक बताते हुए नदी में आगे चले गए। इसी दौरान हेमंत एवं विनोद गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में उनके दो अन्य साथी भी नदी में डूबने लगे।

Advertisement

जवान ने लगाई छलांंग और फिर बचा लिया

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तैनात होमगार्ड जवान सुनील मेवाड़ा ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगा दी और बचाव कार्य शुरू किया। जवान संतोष सोलंकी एवं धीरेंद्र चौहान ने तत्काल लाइव बॉय (जीवन रक्षक उपकरण) श्रद्धालुओं की ओर फेंककर बचाव कार्य में सहयोग किया। तीनों जवानों के समन्वित प्रयास, साहस एवं त्वरित रेस्क्यू कार्रवाई से चारों श्रद्धालुओं को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षित बाहर निकलने के बाद श्रद्धालुओं ने होमगार्ड जवानों की तत्परता, साहस एवं सेवाभाव की सराहना की।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें