Advertisement

चढ़ावा चोरी: सोमवार को सीधे एससी में अंतरिम रिपोर्ट सौंपेगी एसआईटी

लखनऊ। राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच कर रही एसआईटी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत सोमवार को सीधे शीर्ष अदालत को अंतरिम रिपोर्ट सौंप सकती है। सूत्रों ने कहा कि एसआईटी जांच को अंतिम रूप देने के लिए सरकार से अतिरिक्त समय मांग सकती है। चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के अनुरोध याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी को जांच के संबंध में स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश था। तीन सदस्यीय एसआईटी में लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक किरण एस, विशेष सचिव (वित्त) नील रतन शामिल है। इसका गठन 13 जून को ट्रस्ट के अनुरोध पर यूपी सरकार ने किया था। शुरुआत में इसे जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था और बाद में 15 दिन का समय और दे दिया गया था।

Advertisement

प्रायश्चित अनुष्ठान शुरू
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद मंदिर ट्रस्ट ने इस घटना को लेकर मंदिर परिसर की यज्ञशाला में प्रायश्चित अनुष्ठान शुरू किया। इसके तहत, राम लला और परकोटा के मंदिरों का शुद्धिकरण भी हो रहा है। मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि के निर्देशन में आयोजित यह अनुष्ठान 10 दिन तक चलेगा। 5 आचार्य और करीब 70 बटुक व पंडित वैदिक मंत्रोच्चार पाठ और हवन कर रहे है। कोषाध्यक्ष के मुताबिक, चढ़ावा चोरी से श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था पर चोट पहुंची है। इसकी भरपाई के लिए यह अनुष्ठान का आयोजन शुद्ध माहौल स्थापित करने के लिए जरूरी था। यह जरूरी है कि भूल होने पर उसे दोहराया न जाए। यही प्रायश्चित होता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें