Advertisement

बच्चों के साथ मजबूत बॉन्डिंग के लिए जरूरी हैं ये 6 छोटी-छोटी बातें

बच्चों के साथ मजबूत रिश्ता बनाने के लिए सिर्फ उनकी जरूरतें पूरी करना ही काफी नहीं है। उन्हें आपके समय, प्यार, ध्यान और समझ की भी जरूरत होती है। कई बार छोटी-छोटी आदतें बच्चों के साथ गहरी दोस्ती बना देती हैं। जैसे साथ टहलना, बातें करना, उनके साथ खेलना और उनकी छोटी-छोटी खुशियों में शामिल होना। ऐसे पल बच्चों को यह एहसास कराते हैं कि माता-पिता सिर्फ नियम बनाने वाले नहीं, बल्कि उनके सबसे अच्छे साथी भी हैं।

Advertisement

बच्चों के साथ दोस्ती बढ़ाने के 6 आसान तरीके

1. हमेशा साथ देने का भरोसा दें

Advertisement

बच्चों को यह महसूस होना चाहिए कि गलती होने पर भी माता-पिता उनका साथ नहीं छोड़ेंगे। आपका प्यार और भरोसा उन्हें आत्मविश्वास देता है और वे खुलकर अपनी बातें साझा कर पाते हैं।

2. बच्चे को समझने की कोशिश करें

Advertisement

हर बच्चा अपने आप में अलग होता है। उसकी पसंद, सोच, सपने और परेशानियों को समझना जरूरी है। बच्चे को अपनी सोच के हिसाब से बदलने की बजाय पहले उसके व्यक्तित्व को जानने की कोशिश करें।

3. बच्चों के लिए समय निकालें

रिश्ते समय देने से मजबूत होते हैं।दिनभर की व्यस्तता के बीच भी बच्चों के लिए थोड़ा खास समय जरूर निकालें। रोज कुछ मिनट बैठकर उनकी बातें सुनना भी आपके रिश्ते को मजबूत बना सकता है।

4. उनकी बातों के लिए उपलब्ध रहें

जब बच्चा आपसे कुछ कहना चाहे तो उसे नजरअंदाज न करें।आपका ध्यान और समय बच्चे को यह महसूस कराता है कि वह आपके लिए खास है। मोबाइल या दूसरे कामों को कुछ देर छोड़कर बच्चे की बात सुनना बहुत जरूरी है।

5. सिर्फ सुनें नहीं, समझें भी

बच्चों की बात सुनते समय तुरंत डांटने या सलाह देने से बचें। पहले यह समझने की कोशिश करें कि बच्चा क्या महसूस कर रहा है।जब बच्चे को लगता है कि उसकी भावनाओं की कद्र हो रही है, तो वह माता-पिता के और करीब आता है।

6. प्यार जताना न भूलें

बच्चों को सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि प्यार भरे व्यवहार से भी अपनापन महसूस होता है। एक छोटी सी झप्पी, सिर पर हाथ फेरना या प्यार से बात करना बच्चे के लिए बहुत मायने रखता है। ये छोटे-छोटे पल बच्चे के मन में सुरक्षा और भरोसे की भावना पैदा करते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें