देवास से ला रहे थे अवैध शराब, पकड़ाए

310 क्वार्टर स्कूटी जब्त जेल भेजा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन।देवास से अवैध शराब लेकर उसकी डिलिवरी करने जा रहे दो तस्करों को नरवर पुलिस ने ग्राम मूंजाखेड़ी मोड़ के सामने नॉलेज सिटी रोड के करीब से धरदबोचा है। उनके पास से देशी प्लेन शराब के ३१० क्वार्टर और स्कूटी जब्त की है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कूटी पर दो लोग देवास की ओर से अवैध शराब लेकर ग्राम पालखंदा की ओर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने ग्राम मुंजाखेड़ी मोड़ के सामने नॉलेज सिटी रोड पर घेराबंदी की।
कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के दो व्यक्ति स्कूटी पर आते दिखाई दिए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अमन पिता राकेश रायकवार (21) निवासी कंचनपुरा और अमन पिता राजू श्रीवास्तव (23) निवासी शास्त्रीनगर बताया।
तलाशी लेने पर तीन झोलों में देशी प्लेन शराब के ३१० क्वार्टर मिले। दोनों ने बताया कि वे देवास से शराब लाकर कचनारिया हाईवे पुलिया के नीचे अज्ञात व्यक्ति को देने जा रहे थे। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज करते हुए शराब और स्कूटी जब्त की गई।









