Popup Image
Advertisement

कार से आए चोर, 1.10 करोड़ के मोबाइल ले गए

चोरों की धमक: फीगंज की दो मोबाइल दुकानों के शटर तोड़कर चोरी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। फीगंज में शुक्रवार-शनिवार की रात चोरों ने गश्त की। कार से आए बदमाशों ने दो मोबाइल दुकानों के शटर तोड़े और एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत के मोबाइल चुरा ले गए। वारदात दुकानों के सीसीटीवी कैमरेां में रिकॉर्ड हो गई है।

फ्रीगंज के अमरसिंह मार्ग पर महाकाल सिंधी कॉलोनी के निवासी नरेश सीतलानी पिता भगवानदास सीतलानी का हाई च्वाइस नाम से शोरूम है। यहां से सैमसंग कंपनी के मोबाइल बेचे जाते हैं। नरेश सीतलानी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे परिचित राम ने कॉल पर बताया कि आपकी दुकान का शटर उचका है।

Advertisement

भागता-दौड़ता दुकान पर पहुंचा तो देखा कि शोकेस का सामान बिखरा था। इसमें रखे करीब 40 लाख रुपए कीमत के मोबाइल नहीं थे। लगभग 45 हजार रुपए का कैश भी गायब था। माधव नगर थाने को तत्काल सूचना दी। सीतलानी ने बताया कि वारदात सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई है। डीवीआर पुलिस को उपलब्ध करा दिया है। इधर पुलिस जांच करने पहुंची ही थी कि पता चला कि 50 मीटर आगे एसएस मोबाइल शोरूम पर भी वारदात हुई है। यहां भी बदमाशों ने शटर उचकाने के बाद कांच का दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक यहां से बदमाश करीब 70 लाख रुपए कीमत के मोबाइल ले गए हैं।

मोबाइल, कैमरे के जानकार थे चोर

Advertisement

बदमाश आदतन और मोबाइल व कैमरों के जानकार लग रहे हैं, क्योंकि उन्होंने दुकान में घुसते ही कैमरों का डीवीआर तलाशा लेकिन वह नहीं मिला। शोकेस से मोबाइल निकालते समय यह चैक किया कि ं डेमो पीस तो नहीं है। आईफोन नहीं चुराए, क्योकि पकड़े जाने का खतरा था।

मुंह पर मॉस्क, सिर पर टोपी थी
सीसीटीवी फुटेज में 4 बदमाश सफेद शर्ट पहने और टोपी लगाए दिख रहे हैं। उन्होंने काले मॉस्क भी लगा रखे हैं। उनके हाथों में कपड़े के थैले हैं जिनमें मोबाइल रखते दिख रहे हैं। हाथों में ग्लब्स पहन रखे हैं और टॉर्च लिए थे। बाहरी कैमरे में सफेद कार दिख रही है। वारदात के बाद यह उसी कार से जाते दिख रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें