Advertisement

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी

शाहरुख खान और सलमान खान के बाद अब अक्षरा सिंह को भी जान से मारने की धमकी मिली है। भोजपुरी एक्ट्रेस से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है और कहा गया है कि अगर उन्होंने ये रकम दो दिन में नहीं दी तो उनकी जान जा सकती है। बताया जा रहा है कि उनके मोबाइल पर 11 नवंबर की रात दो अलग नंबर से कॉल आया था। एक 12:20 बजे और दूसरा 12:21 बजे यानी एक मिनट के अंतराल पर।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षरा सिंह को जिस शख्स ने कॉल किया था, उसने उनसे पैसे मांगने के साथ-साथ गाली-गलौच भी की थी। साथ ही कहा कि 50 लाख रुपये दो दिन में दे दो। क्योंकि अगर ये पैसे नहीं मिले तो एक्ट्रेस को जान से मार दिया जाएगा। हालांकि एक्ट्रेस ने सूझबूझ दिखाते हुए इस मामले की शिकायत दानापुर थाना में की है। एक करीबी को भेजकर उन्होंने लिखित में एप्लीकेशन दी और मामला दर्ज करवाया।

वहीं, पुलिस का कहना है कि उन्हें लिखित शिकायत मिली है। साथ ही वह दोनों मोबाइल नंबर की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। 11 नवंबर को उनको दो अलग-अलग नंबर्स से कॉल आया था। और उसे उठाते ही अक्षरा से अभद्र भाषा में बात की गई और धमकाया गया कि पैसे नहीं दिए तो हत्या कर दी जाएगी।

Advertisement

पटना पुलिस इस पूरे केस पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है और छानबीन में जुट गई है।अक्षरा सिंह के पहले शाहरुख खान, मिथुन चक्रवर्ती और सलमान खान को भी कुछ ऐसे ही धमकियां मिली थीं। किंग खान के केस में तो मुंबई पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भाईजान के मामले में भी पुलिस शिकंजा कस रही है। अब अक्षरा सिंह को मिली इस धमकी से वह थोड़ा घबरा गई हैं। लेकिन पुलिस में शिकायत करने से वह सुरक्षित भी महसूस कर रही हैं।

Advertisement

Related Articles