Advertisement

शिप्रा नदी से छोड़े जाएंगे तीन रंग के गुब्बारे

गणतंत्र दिवस समारोह को आकर्षक बनाने में जुटा प्रशासन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर में पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह शिप्रा किनारे कार्तिक मेला ग्राउंड में होगा। प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। नई जगह होने वाला गणतंत्र दिवस समारोह आकर्षित कैसे बनाया जाए, इसमेें प्रशासनिक अमला जुट गया है। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियो ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद कई महत्वपूर्ण कदम इस दिशा में उठाए हैं।

तय किया गया है कि ध्वजारोहण के ठीक बाद शिप्रा नदी में से तीन रंग के तिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़ जाएंगे। मोटर बोट के जरिए इन्हें छोड़ा जाएगा। इसके अलावा पूरे आयोजन स्थल को देशभक्ति की थीम पर सजाया जाएगा। जिसके लिए दीवारों पर पेंटिंग, होर्डिंग्स और वंदनवारों की मदद ली जाएगी। ताकि कार्यक्रम में आने वाला व्यक्ति स्वयं को देशभक्ति और देशप्रेममय माहौल में महसूस करे। खासकर स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरी तरह देशभक्ति थीम पर तय किए गए हैं।

Advertisement

सरकार के विकास कार्यों की भी पब्लिसिटी

मध्यप्रदेश सरकार के विकासभरे कामों की पब्लिसिटी भी कार्यक्रम स्थल पर होगी। इसका जिम्मा जनसंपर्क विभाग को सौंपा गया है। जनसंपर्क यहां एक प्रदर्शनी के माध्यम से सरकारी के विकासवादी कदमों को प्रदर्शित करेगा। इसमें मुख्य रूप से सिंहस्थ के कामों की फेहरिस्त भी शामिल रहेगी। यह प्रदर्शन २६ जनवरी से शुरू होगी और अगले एक सप्ताह तक चलेगी। बुधवार शाम संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके पहले महापौर व नगर निगम के अमले ने भी यहां के हालात जाने और बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए।

Advertisement

Related Articles