गरबा करने एक साथ मंच पर उतरी तीन जैन पीढिय़ां

दिगंबर-श्वेतांबर समाज ने मिलकर आयोजित किया मैत्री गरबा इव 2025

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जैन सोशल ग्रुप मैत्री ने दो दिवसीय मैत्री गरबा इव 2025 का आयोजन किया। इस आयोजन में बच्चे, युवा और महिलाएं—यानी तीनों पीढिय़ां—एक साथ मंच पर आईं, झूमीं। श्वेतांबर और दिगंबर दोनों ही जैन समाज की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम की गरिमा और समाज की एकता को कई गुना बढ़ाया दिया। महिला मंडल की प्रस्तुति अत्यंत आकर्षक रही।
उनकी एक रूप पोशाक, सधी हुई ताल और समर्पण ने माहौल को मनमोहक बना दिया, मैत्री ग्रुप के सदस्यों की प्रस्तुतियों में समाज के प्रति उनकी आत्मीयता और सहयोग का स्पष्ट संदेश नजर आया। छोटे बच्चों के प्रस्तुत गरबा और नृत्य सबसे अधिक आकर्षक रहे।
100 से अधिक पुरस्कार वितरित और बहुमान
कार्यक्रम में 100 से अधिक आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। जिनमें बेस्ट ड्रेसअप मेल एवं फीमेल और बेस्ट गरबा मेल एवं फीमेल शामिल थे। विशेष रूप से, प्रथम प्रवेश पर 1000 महिलाओं को गोल्ड प्लेटेड चैन वितरित की गई, जिससे उनका उत्साह दोगुना हो गया। रविवार को मैत्री की साधारण सभा भी हुई, जिसमें वर्षीतप और अई जैसे तपस्वियों का सार्वजनिक बहुमान किया गया। साथ ही उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ देने के लिए महेंद्र नाहर एवं जीवनदीप टीम का भी विशेष सम्मान किया गया। आयोजन में संस्थापक अभिषेक सेठिया, अध्यक्ष अशोक कोठारी, सचिव संजय सोनी (जैन), संयोजक किशोर जिंदाणी, पवन दाता, अमिश जैन सहित संपूर्ण मैत्री टीम का अथक परिश्रम और समर्पण उल्लेखनीय रहा।
नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने दो दिन गरबे का आनंद लिया
उज्जैन। नार्मदीय ब्राह्मण समाज की महानन्दा नगर स्थित धर्मशाला नर्मदा मंगलम में महिला इकाई ने दो दिवसीय गरबा महोसव आयोजन किया। महिला अध्यक्ष वंदना दीपक शकरगाय ने बताया रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-धजी महिलाओं एवं बच्चों ने गरबे की ताल पर थिरकते हुए नवरात्रि उत्सव मनाया एवं माता की आराधना की। धर्मशाला स्थित मां नर्मदा मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान एवं देवी पूजन का भी लाभ लिया।
रास गरबा का समापन थिरके कमद, झूमा मन
उज्जैन। श्री वल्लभ वैष्णव मंडल, युवा मंडल एवं महिला मंडल के संस्थापक संयोजक वि_ल नागर के नेतृत्व में रामघाट स्थित शहनाई गार्डन में रास गरबे का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन ऐसी धूम मची की पूरा गार्डन माता रानी की गरबो से धर्ममय हो गया। बेस्ट गरबा, बेस्ट कपल, बेस्ट गर्ल, बेस्ट मेल, बेस्ट फीमेल, बेस्ट ड्रेस सभी को मंडल के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
खंडेलवाल वैश्य पंचायत ने किया कन्या पूजन
उज्जैन। खंडेलवाल वैश्य पंचायत ने एक दिवसीय सामाजिक गरबा व कन्या पूजन किया। उत्सव प्रभारी देवेंद्र जंघीनिया एवं समन्वयक राजेंद्र सोखिया ने बताया शाम 5 से 7 बजे के बीच कन्या भोज, 7 से 8 बजे कन्या पूजन और सके बाद गरबा हुआ। कन्या पूजन अध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल, सचिव अनिल सामरिया ने किया। 8 बजे आरती हुई फिर गरबा प्रारंभ हुआ। गरबा उत्सव एवं पुरस्कार वितरण संचालन उपाध्यक्ष राजेंद्र झालानी एवं सहसचिव मनीष खंडेलवाल ने किया।









