स्कूल को तीन स्मार्ट बोर्ड भेंट किए

उज्जैन। अवंती स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में जना स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक ने तीन स्मार्ट बोर्ड भेंट किए। मुख्य अतिथि निगम कलावती यादव, इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष धीर गौर दास प्रभु, चितहरि प्रभु दास तथा श्यामवल्लभ प्रभु थे। क्षेत्रीय प्रमुख कुणाल कुशवाह, शैलेंद्र चित्तौड़ा, कपिल मुनि दास आदि मौजूद थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डॉ. नेत्रा रावणकर की कृतियों का विमोचन
उज्जैन। संस्था सरल काव्यांजलि साहित्यिक ने साहित्यकार डॉ. नेत्रा रावणकर की दो पुस्तकों योग एवं ध्यान’ तथा योग एंड मेडिटेशन’ का विमोचन किया। प्रमुख अतिथि विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय, विशिष्ट अतिथि विक्रम विवि कुलानुशासक डॉ. शैलेंद्रकुमार शर्मा, मप्र लेखक संघ अध्यक्ष डॉ. हरिमोहन बुधौलिया थे। डॉ. रावणकर ने कहा सभी पाठ्यक्रमों में योग को प्राथमिकता दी जा रही है, विद्यार्थियों को अधिक लाभ मिले इसलिए अंग्रेजी अनुवाद की पुस्तक भी तैयार की गई है। अशोक रावणकर, डॉ. संजय नागर, नितिन पोल, आशीष श्रीवास्तव तथा डॉ. पिलकेंद्र अरोरा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन संतोष सुपेकर ने किया। आभार अनिता पंवार ने माना। बॉर्डर पर वीर सैनिकों को रक्षा सूत्र बांधकर लौटी डॉ. पुष्पा चौरसिया तथा शीला व्यास सम्मान किया गया।
गौमाता को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया
उज्जैन। गौ सेवक धर्मेंद्र मगरवा के निवासी चौबीस खंबा पर मातृशक्तियों ने बछ बारस पर गौ माता बछड़े का पूजन किया। गौ माता को ज्वार व मक्का से बने विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया।
मंदिरों का सरकारीकरण बंद हो, दमन-दीव के चिंतन शिविर में उठी मांग
उज्जैन। केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव में पुजारी, बा्रह्मणों और सनातन धर्मावलंबियों का चिंतन शिविर बासुकीनाथ महादेव मंदिर में हुआ। कार्यक्रम में मंदिरों को सरकारीकरण से मुक्त करने की मांग भी उठी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पुजारी और अखिल भारतीय पुजारी महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी थे। राष्ट्रीय सचिव रूपेश मेहता ने चिंतन शिविर में हिन्दू समाज को सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों से जोडऩे पर जोर देते हुए महेश पुजारी ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि सभी हिन्दू मंदिरों को सरकारीकरण से मुक्त किया और वंशानुगत मंदिरों की सेवा करने वाले पुजारियों के अधीन मंदिर के प्रबंधन और सेवा की जिम्मेदारी दी जाए।
संस्कार भारती का श्रीकृष्ण नृत्य दर्शन आज
उज्जैन। संस्कार भारती का श्री कृष्ण नृत्य दर्शन कार्यक्रम 22 अगस्त, शुक्रवार को शाम 7 बजे कालिदास अकादमी में होगा। मीडिया प्रमुख जयंत तेलंग ने बताया कि कार्यक्रम में शहर की नृत्यांगनाओं द्वारा श्रीकृष्ण भगवान की लीलाओं को नृत्य के माध्यम से मंचित
किया जाएगा।
पूरे प्रदेश में एकता का अभियान शुरू करेगा ब्राह्मण समाज : चतुर्वेदी
उज्जैन। भगवान परशुराम की प्रकट स्थली जानापाव से शुरू हुआ ब्राह्मण एकता का अभियान अब संपूर्ण प्रदेश में चलाया जाएगा। यह घोषणा अभा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी ने उज्जैन में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान की। उन्होंने कहा कि संपूर्ण ब्रह्म शक्ति मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित प्रादेशिक परशुराम प्रकट स्थल दर्शन यात्रा एवं ब्राह्मण सम्मेलन के माध्यम से प्रदेशभर में ब्राह्मणों को एकजुट करने का प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर रतलाम सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. नरेंद्र जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, महिला सभा अध्यक्ष सुनीता पाठक, ओमप्रकाश दधीचि, पं. नरेंद्र त्रिवेदी सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मेलन में रतलाम सर्व ब्राह्मण समाज ने पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी का अभिनंदन भी किया।