Advertisement

आज का राशिफल ( 13 दिसंबर 2024 )

मेष – समय उमंग और उत्साह से सभी मामलो में आगे बढ़ने में सहायक है. इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे. चहुंओर शुभता का संचार रहेगा. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी. सक्रियता बढ़ाएंगे. सृजन कार्यों में प्रभावशाली रहेंगे. साख में वृद्धि होगी. लक्ष्योन्मुख बने रहेंगे. दीर्घकालिक योजनाएं गति लेंगी. परिजन सहयोग बढ़ाएंगे. चहुंओर शुभता का संचार बना रहेगा. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. आकर्षक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी. अतिथि आगमन बढ़ेगा.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

वृष – नवाचार रचनात्मकता बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण कार्य पक्ष में बनने की संभावनाएं बढ़ेंगी. सहज गति से आगे बढ़ते रहें. सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में सुधार बना रहेगा. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं. लाभ प्रभावित रह सकत है. बजट पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे. न्यायिक मामलों में चूक करने से बचें. सूझबूझ से आगे बढ़ें. श्रेष्ठजनों का सहयोग रहेगा. अतिउत्साह में न आएं. विपक्ष से सतर्क रहें. निवेश के प्रयासों में रुचि रहेगी. करियर कारोबार पूर्ववत् रहेगा.

मिथुन – महत्वपूर्ण मामलों को शाम से पहले पूरे कर लेने का प्रयास बनाए रखें. लाभ का प्रतिशत बेहतर बना हुआ रहेगा. महत्वपूर्ण लक्ष्यों को पूरा करेंगे. शासन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. प्रशासनिक पक्ष बेहतर रहेगा. सलाहकारों से परामर्श बनाए रखेंगे. उल्लेखनीय कार्य बनेंगे. निसंकोच आगे बढ़ें. सेवा एवं औद्योगिक क्षेत्र में प्रदर्शन बनाए रखेंगे. आर्थिक उपलब्धियां संवरेंगी. प्रतिभा प्रदर्शन में बेहतर बने रहेंगे. सभी सहयोगी प्रभावित होंगे. बड़े लक्ष्य साधने की कोशिश रहेगी.

Advertisement

कर्क – तेजी से जगह अपनी बनाएंगे. कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. करियर एवं व्यापार में सफल होंगे. अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. प्रबंधन के प्रयास बनेंगे. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. सक्रियता से कार्य करेंगे. प्रतिस्पर्धा बनाए रखेंगे. विभिन्न गतिविधियों से जुड़ेंगे. संतुलन बनाए रखेंगे. संसाधन बढ़ाएंगे. लेनदेन के विषय गति पाएंगे. योग्यता प्रदर्शन में आगे बने रहेंगे. पेशेवर मामलों को बल मिलेगा. उपलब्धियां हासिल करेंगे. बड़प्पन बनाए रखेंगे.

सिंह – कामकाजी अनुकूलता से उत्साहित रहेंगे. प्रबंधन में तेजी से काम लेंगे. परिजनों से भेंट होगी. प्रगति पर जोर देने का समय है. योजनाएं को आगे बढ़ाएंगे. कार्य कुशलता बढ़ेगी. कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे. सभी को प्रभावित करेंगे. संकोच हटेगा. महत्वपूर्ण लक्ष्य साधेंगे. लाभ बढ़ाने में सफल रहेंगे. विभिन्न कार्यों में तेजी लाएंगे. इच्छित सूचनाओं की प्राप्ति होगी. सभी को जोड़ने में कामयाब होंगे. आस्था अध्यात्म के बल मिलेगा. मनोरंजक कार्यों में शामिल होंगे. आय अच्छी रहेगी.

Advertisement

कन्या – योजनाओं को धैर्य और विश्वास से आगे बढ़ाएंगे. नीति नियम निरंतरता बनाए रहेंगे. आर्थिक वाणिज्यिक मामलों में स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे. करीबियों का साथ बना रहेगा. व्यवस्था के प्रति विश्वास रखेंगे. आवश्यक कार्यों पर फोकस बढाएंगे. अनुशासन अपनाएंगे. करियर कारोबार में जोखिम न उठाएं. कामकाज में स्पष्टता लाएं. स्वास्थ्य समस्याओं में लापरवाही न करें. व्यक्तिगत मामलों में सजग रहें. समय लेकर भेंटवार्ता के लिए जाएं. लाभ और परिणाम सामान्य बने रहेंगे.

तुला- जरूरी मामले शाम तक हल कर लें. टीम भावना बेहतर बनाए रखें. साझा कार्यों को निसंकोच आगे बढ़ाएंगे. निजी विषयों को गति देंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे. निजी जीवन खुशहाल रहेगा. साथी उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त कर सकता है. मन के रिश्ते मजबूत होंगे. आवश्यक लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे. बड़ा सोचें. उद्योग व्यापार में आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों में सफल होंगे. इच्छित सफलता की संभावना रहेगी. नेतृत्व और प्रबंधन को संवारेंगे.

वृश्चिक – कामकाज में सुधार की स्थिति बनी रहेगीं. लंच के बाद समय अधिक सकारात्मक होगा. कर्मठता बनाए रखें. परिश्रम से परिणाम बेहतर बनेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. पेशेवर कार्यों मं स्पष्टता बढ़ाएंगे. नए लोगों पर अत्यधिक भरोसा न करें. जल्द प्रतिक्रिया न दें. तार्किकता पर जोर देंगे. फोकस बनाए रखेंगे. उम्मीद के अनुरूप परिणाम बनेंगे. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं. अनुशासन रखेंगे. सजगता बढ़ाएंगे. पुराने रोग उभर सकते हैं. सेवाक्षेत्र से जुड़े जन अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

धनु – पेशेवरता और प्रतिस्पर्धा का भाव बनाए रखेंगे. मित्रों के साथ समर्थन से उत्साहित रहेंगे. विषयगत समझ बेहतर होगी. अध्ययन अध्यापन में आगे रहेंगे. करियर कारोबार आगे बढ़ाएंगे. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. उचित अवसर भुनाएंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. भावनात्मक प्रदर्शन में बेहतर रहेंंगे. ऊर्जा उत्साह को बल मिलेगा. चहुंओर सक्रियता दिखाएंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. बुद्धिमत्ता से जगह बनाए रखने में सफल होंगे. वातावरण में अनुकूलन उत्साहित रखेगा.

मकर – परिवार में सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे. अनावश्यक दबाव और भावुकता से बचेंगे. घरेलु मामलों में अनुभवियों से सीख सलाह रखेंगे. सजगता से आगे बढें़गे. वरिष्ठों का आदर सम्मान रखेंगे. भवन वाहन के मामले संवरेंगे. आवश्यक कार्यों की सूची बनाएंगे. बड़प्पन से काम लेंगे. भौतिक वस्तु की प्राप्ति हो सकती है. सुविधाओं पर फोकस बना रहेगा. भावनात्मक संतुलन बढ़ाएंगे. अपनों को अनदेखा न करें. निजी विषयों में रुचि बढ़ेगी. जरूरतों पर फोकस रह सकता है.

कुंभ – आवश्यक प्रयासों में तेजी बनाए रखें. शाम तक का समय अधिक प्रभावशाली बना रहेगा. वाणिज्यिक मामलों में उत्साह से काम लेंगे. वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. जिम्मेदारों से सलाह बनाए रखेंगे. साहस पराक्रम से सभी ़क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन बनाए रखेंगे. सामाजिक गतिविधियो में रुचि दिखाएंगे. आत्मविश्वास को बल मिलेगा. सहकारिता में रुचि रखेंगे. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. संपर्क का दायरा बड़ा होगा. शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा. बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी.

मीन – व्यक्तित्व से सभी को प्रभावित करेंगे. घर परिवार के लोगों का समर्थन बना रहेगा. कुल कुटुम्ब के मामलों में सक्रियता रहेगी. व्यक्तिगत संबंधों का लाभ उठाएंगे. बचत पर जोर बनाए रखेंगे. आर्थिक मजबूती बढ़ेगी. शुभ सूचना मिलेगी. बड़प्पन बनाए रखेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. अच्छे होस्ट बने रहेंगे. महत्वपूर्ण वार्ता सफल होगी. परंपरागत कार्यों से जुड़ेंगे. मूल्यवान वस्तु प्राप्त होगी. परिजन सहयोगी रहेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन संवरेगा. तेजी बनाए रखेंगे. घर में सुख सौख्य रहेगा.

Related Articles

Write a review