Advertisement

आज का राशिफल (15 अप्रैल 2024)

मेष: अध्ययन अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान विज्ञान की वृद्धि होग और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से बचा जाए तो अच्छा है। शुभांक-२-५-७

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

वृषभ:  महत्वपूर्ण निर्णय के लिए दूरदर्शिता से काम लें। रुकावटें आएंगी। कोष की कमी व व्यय की अधिकता से परेशान होंगे। किसी से वाद विवाद होने का भय रहेगा। शुभांक-२-६-८

मिथुन:  परिश्रम प्रयाास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी।प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। लेनदेन में अस्पष्टता ठीक नहीं। शुभांक-१-४-६

Advertisement

कर्क: सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। अच्छे काम के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित का काम सुबह-सवेरे ही निपटा लें। खान पान में अधिक सावधानी रखें। शुभांक-२-४-६

सिंह: अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढऩे के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को अधिक प्राथमिकता से करें। शुभांक-४-६-८

Advertisement

कन्या:  पिछले कुछ संकट सिर उठा सकते हैं। अपने संघर्ष को खुद को अकेला महसूस करेंगे। अभिष्ट कार्य सिद्ध होंगे। बुरी संगति से बचने का प्रयास करें। शुभांक-५-७-८

तुला: पूर्व में किए गए कार्य से लाभ मिलेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे आपका नुकसान पहुंचाएंगे। शुभांक-५-७-९

वृश्चिक:  दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरुनी सहयोग मिलता चला जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-२-५-७

धनु:  संतोष रखने में सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। शुभांक-४-५-६

मकर:  मनोयाग से काम में लगे रहें। पर प्रचंप में न पड़कर अपने काम पर ध्यान दें। धार्मिक काम में समय और धन व्यय होगा। कारोबारी काम में बाधा बनी रहेगी। शुभांक-४-७-९

कुंभ: स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहने से नई उर्जा का संचार होगा। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। शुभांक-३-५-९

मीन:  सुनियोजित तरीके से काम शुरू करें। लाभ भी होगा और पुराने मित्रों का समागम भी होगा। धर्म के प्रति रुचि जाग्रत होगी। श्रेष्ठ लोगों की सहानुभूतियां मिलेगी। शुभांक-३-६-८

Related Articles

Write a review