आज का राशिफल (19 फरवरी 2024)

By AV News

मेष: धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्धितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-२-४-६

वृषभ: घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। बढ़ते घाटे से कुछ राहत मिलने लगेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। शुभांक-५-७-९

मिथुन: चापलूस मित्रों से सावधनी रखें तो ज्यादा उत्तम है। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। संतोष रखने से सफलाि मिलेगी। शुभांक-४-६-८

कर्क: थोड़े प्रयास से कार्य सिद्ध होंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होने से वातावरण आनंद देने वाला बना रहेगा। बाहरी और अंदरुनी सहयोग मिलता चला जाएगा। शुभांक-५-७-८

सिंह: पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिनभर रहेगा। माहौल आडंबरपूर्ण और व्ययकारी होगा। वरिष्ठ लोगों से कहासुनी वातावरण में तनाव पैदा करेंगे। शुभांक-६-८-९

कन्या: प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। कई प्रकार के हर्ष उल्लास के बीच अप्रत्याशित लाभ होंगे। स्वास्थ्य में सुधार की अपेक्षा। शुभांक-७-८-९

तुला:कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अपने हित के काम सुबह-सबेरे निपटा लें। शुभांक-५-८-९

वृश्चिक: व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी व संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। शुभांक-१-३-५

धनु: शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खानपान में सावधानी रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शुभांक-२-४-६

मकर: रुपए पैसों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। राजकीय कार्यों से लाभ। शुभांक-३-५-७

कुंभ:  समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढऩे के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। शुभांक-४-७-९

मीन: महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। शुभांक-४-८-९

Share This Article