आज का राशिफल (21 फरवरी 2024)

By AV News

मेष: अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वंद्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय संभव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शुभांक-५-६-७

वृषभ: संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। बुद्धि, बल व पराक्रम सफल होगा। व्यापार में वृद्धि व उत्तम लाभ मिलेगा। शुभांक-५-७-८

मिथुन: शिक्षा में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान रहे। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुपक्ष पर आप हावी रहेंगे। शुभांक-४-६-७

कर्क:  कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। शुभांक-४-६-७

सिंह: प्रसन्नता के साथ सभी जरूरी कार्य बनते नजर आएंगे। मनोरथ सिद्धि का योग है। सभा-गोष्ठियों में सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। शुभांक-६-७-९

कन्या: स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। शुभांक-४-५-७

तुला: नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होंगी। कार्य साधक दिन है व्यर्थ न गंवाएं। विश्वस्त लोगों के कहे अनुसार चलें। राजकीय कार्यों में सतर्कता बरतें। शुभांक-७-८-९

वृश्चिक: जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधएं मिलेंगी। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शुभांक-४-६-८

धनु: कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर बना रहेगा। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। शुभांक-५-७-९

मकर:  बचते-बचते कलह विवाद का डर रहेगा। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात दूर हो जाएगी। अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे। शुभांक-२-४-६

कुंभ:  सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी। व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। शुभांक-५-६-७

मीन:  धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। लाभ में आशातीत वृद्धि तय है मगर नकारात्मक रुख न अपनाएं। किसी पुराने संकल्प को पूरा कर लेने का दिन है। शुभांक-४-६-८

Share This Article