आज का राशिफल (22 अगस्त 2026)

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। व्यापार में सुधार होने से मन शांत रहेगा। परिवार में चल रही अनबन दूर होगी और खुशियां बढ़ेंगी। नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को करियर में सफलता मिल सकती है। नए लोगों से दोस्ती होगी, जिनसे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। नौकरी के लिए बायोडाटा भेजने या इंटरव्यू देने के लिए समय अनुकूल है। आपकी महत्वाकांक्षाओं को भी बल मिलेगा।
शुभ रंग- गोल्डन | शुभ अंक- 2
वृष राशि
आज परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन खास रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र मेहनत जारी रखें। पहले जिस व्यक्ति की आपने मदद की थी, वह आज आपके काम आ सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से प्रशंसा मिलने से खुशी होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन शांत रहेगा।
शुभ रंग- लाल | शुभ अंक- 5
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नया घर खरीदने का विचार बन सकता है और बिल्डर के माध्यम से अच्छी डील मिल सकती है। घरेलू कामों में जीवनसाथी का सहयोग करेंगे। बॉस आपको नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिससे तरक्की के रास्ते खुलेंगे। कपड़े के कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग- हरा | शुभ अंक- 4
कर्क राशि
आज दिन की शुरुआत अच्छे मूड के साथ होगी। किसी रुके हुए काम को पूरा करने का सही समय है और सहकर्मी का सहयोग भी मिलेगा। सिविल इंजीनियर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लेखन कार्य में भी रुचि बढ़ सकती है।
शुभ रंग- बैंगनी | शुभ अंक- 7
सिंह राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी अजनबी से मुलाकात आपको जीवन की नई सीख दे सकती है। आपकी मेहनत से दूसरे लोग भी प्रभावित होंगे। दफ्तर में उच्चाधिकारियों की मदद से रुका हुआ काम पूरा होगा। आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। छात्रों का पढ़ाई की ओर झुकाव बढ़ेगा और वे कॉलेज में कुछ नया सीखेंगे। व्यापार में रोज की अपेक्षा बेहतर मुनाफा हो सकता है।
शुभ रंग- मैजेंटा | शुभ अंक- 5
कन्या राशि
आज आपका दिन नई उमंग के साथ शुरू होगा। आपकी सूझ-बूझ से किसी काम में सफलता मिलेगी। रोजगार के नए अवसर मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। जीवनसाथी के लिए नई ज्वेलरी खरीदने का विचार बन सकता है। महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। मन शांत और संतुष्ट रहेगा। घर में किसी शुभ कार्यक्रम के आयोजन से खुशी का माहौल बनेगा।
शुभ रंग- पीला | शुभ अंक- 2
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी सलाह मिलेगी। घर में मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। कारोबार में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग काम आसान करेगा। प्रॉपर्टी के कारोबार से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।
शुभ रंग- हरा | शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है, इसलिए आवश्यक सामान साथ रखना न भूलें। बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनेगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा और घर का माहौल खुशहाल रहेगा।
शुभ रंग- नारंगी | शुभ अंक- 7
धनु राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मदद मिलेगी। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों की माता-पिता से मुलाकात हो सकती है। सैलरी में बढ़ोतरी होने से खुशी मिलेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए शांत रहना जरूरी होगा। पारिवारिक समस्या का असर काम पर न पड़े, इसका ध्यान रखें। मेहनत और समर्पण से परिस्थितियों को बेहतर करने में सफल होंगे।
शुभ रंग- सिल्वर | शुभ अंक- 9
मकर राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे, जिससे सफलता के रास्ते खुलेंगे। बचपन के किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है और पुरानी यादें ताजा होंगी। मन मनोरंजन में लगेगा और थिएटर में फिल्म देखने का प्लान बन सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कहानी लिखने का विचार भी मन में आ सकता है।
शुभ रंग- नीला | शुभ अंक- 8
कुंभ राशि
आज का दिन शानदार रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलने के योग हैं। आलस्य छोड़कर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। राजनीतिक लोगों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता और जनसंपर्क का दायरा बढ़ा सकती है। शॉपिंग का मन बनेगा और बहन के लिए उपहार खरीद सकते हैं। जरूरी मीटिंग में अपने विचार प्रभावी ढंग से रखेंगे।
शुभ रंग- गुलाबी | शुभ अंक- 3
मीन राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। परिवार से कोई खुशखबरी मिल सकती है और ईश्वर की कृपा से काम सफल होंगे। कार्यों पर विशेष ध्यान दें, ताकि प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो सके। किसी रिश्तेदार से फोन पर लंबी बातचीत होगी और कोई नई जानकारी मिल सकती है। ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा करने का अवसर मिलेगा, जिसे आप सौभाग्य के रूप में देखेंगे।
शुभ रंग- मैरून | शुभ अंक- 6



