आज का राशिफल (29 फरवरी 2024)

By AV News 1

मेष: परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। शुभांक-३-५-७

वृषभ: जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आय-व्यय समान रहेगा। शुभांक-५-७-९

मिथुन:  लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभांक-६-७-९

कर्क: किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। बुद्धि और धन का दुरुपयोग न करें व्यर्थ के आडंबरों से बचें। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-4-6-८

सिंह:  भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। शुभांक-६-८-९

कन्या:  शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। कारोबारी काम में प्रगति होगी। शुभांक-५-७-९

तुला:  लाभ में आशातीत वृद्धि तय है मगर नकारात्मक रुख न अपनाएं। किसी पुराने संकल्प को पूरा कर लेने का दिन है। आगे-आगे गौरख जागे वाली कहावत चरितार्थ होगी। शुभांक-५-७-९

वृश्चिक:  कामकाज की अधिकता रहेगी। लाभ भी होगा और पुराने मित्रों का समागम भी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। धर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-3-६-८

धनु:  कुछ पिछले संकट अब सिर उठा सकते हैं। निकटजनों के लिए अर्थव्यवस्था हेतु जोड़-तोड़ करना पड़ेगा। अपने संघर्ष में अकेला महसूस करेंगे। आध्यात्मिक रुचि बनेगी। शुभांक-२-३-५

मकर: सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिभ-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। आर्थिक चिंताएं कम होगी। शुभांक-२-5-७

कुंभ: विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। शुभ कार्यों में अड़चनें और परिवार के बुजुर्गजनों से मतभेद रहेगा। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभांक-३-५-८

मीन: कार्य साधक दिन है व्यर्थ न गंवाएं। विस्वस्त लोगों के कहे अनुसार चलें। राजकीय कार्यों में सतर्कता बरतें। मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। शुभांक- ३-५-७

Share This Article