आज का राशिफल ( 7 अप्रैल 2024)

By AV News

मेष: आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग है। आमदनी में वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। शुभांक-२-५-७

वृषभ:संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे। समय को देखकर कार्य करना ज्यादा हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। तभी आप लाभ की आशा कर सकते हैं। शुभांक-३-४-७

मिथुन:पुरुषार्थ और कर्म बल पर आपको सफलता मिलेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आप वर्तमान क्षमता को बढ़ाएंगे। उपक्रम का विस्तार करने का प्रयास सफल होगा। शुभांक-४-५-६

कर्क:मितव्ययता रखें क्योंकि रुपए-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शुभांक-४-६-८

सिंह:निकटस्त व्यक्ति का सहयोग काम को गति दिला देगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में बाधा को दूर करेंगे। आनंददायक वातावरण बनेगा। यात्रा के योग हैं। शुभांक-३-५-६

कन्या:कार्यारंभ से पहले उचित मूल्यांकन कर लें। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। शुभांक-५-७-८

तुला:ज्ञानीजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। आध्यात्मिक वातावरण बनेगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-१-५-८

वृश्चिक:विवादों व मुकदमेबाजी से राहत मिलेगी। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-५-७-९

धनु:अवरुद्ध कार्य संपन्न होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति सामान्य रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभांक-३-५-७

मकर:ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खान-पान में सावधानी रखें। शुभांक-२-५-८

कुंभ:हरि करे सो खरी अत: हानि का कोई भाव नहीं, यथावत कार्य जारी रखें। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आलस्य का त्याग करें। पुरुषार्थ का सहारा लें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-३-४-६

मीन:मुंह मांगी मुराद मिलेगी यानि इच्छित फल की प्राप्ति होगी। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनेगी। धार्मिक कार्य में समय व धन लगेगा। शुभांक-२-४-७

Share This Article