आज का राशिफल (8 अप्रैल 2024)

By AV NEWS

मेष: मितव्ययता रखें। क्योंकि रुपए-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। शुभांक-4-५-७

वृषभ:निकटस्थ व्यक्ति का सहयोग काम को गति दिला देगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-३-५-७

मिथुन:कार्यारंभ से पहले उचित मूल्यांकन कर लें। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-५-७-९

कर्क:ज्ञानीजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। आध्यात्मिक वातावरण बनेगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न होंगे। शुभांक-२-६-७

सिंह:विवादों व मुकदमेबाजी से राहत मिलेगी। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-४-६-८

कन्या:स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने आपको अधिक सक्रिय पाएंगे। शुभांक-३-५-७

तुला:शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खानपान में सावधानी रखें। व्यापार में प्रगति होगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना। शुभांक-२-४-६

वृश्चिक:कार्यसिद्धि होने में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। शुभांक-२-४-७

धनु:मुंह मांगी मुराद मिलेगी। यानि इच्छित फल की प्राप्ति होगी। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। धार्मिक कार्य में धन व्यय होगा। शुभांक-३-६-८

मकर:स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। शुभांक-३-६-९

कुंभ:मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढऩे के आसार रहेंगे। शुभांक-३-५-७

मीन:अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। व्यापार व व्यवसाय स्थिति उत्तम रहेगी। मित्रों से सावधान रहें। शुभांक-५-८-९

Share This Article