आज का राशिफल (8 सितंबर 2026)

मेष राशि
व्यापार: पुराने रुके कामों में गति आएगी। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आत्मविश्वास सही निर्णय लेने में मदद करेगा।
करियर व शिक्षा: महत्वपूर्ण कामों की समय-सीमा नजदीक हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है।
प्रेम व परिवार: जीवनसाथी से स्पष्ट बातचीत पुरानी गलतफहमियां दूर करेगी। बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
आर्थिक स्थिति: पुराना अटका भुगतान मिलने से राहत मिलेगी। गैर-जरूरी खरीदारी से बचें।
स्वास्थ्य: थकान और मानसिक तनाव रह सकता है। पर्याप्त पानी पिएं और आराम करें।
लकी अंक: 7 | लकी रंग: पिंक
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित कर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि
व्यापार: व्यवस्थित कार्यशैली से नया ऑर्डर या अनुबंध मिल सकता है। उधारी के लेन-देन में सावधानी बरतें।
करियर व शिक्षा: कानूनी, प्रशासनिक या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। दस्तावेज जांचकर ही हस्ताक्षर करें।
प्रेम व परिवार: घरेलू जीवन व्यवस्थित रहेगा। अविवाहितों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है।
आर्थिक स्थिति: रुका भुगतान मिलने से स्थिति स्थिर होगी। जल्दबाजी में बड़ा निवेश न करें।
स्वास्थ्य: शरीर में भारीपन या आलस्य महसूस हो सकता है। तले-भुने भोजन से बचें।
लकी अंक: 6 | लकी रंग: सफेद
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और जरूरतमंद को अन्न दान करें।
मिथुन राशि
व्यापार: मीटिंग और क्लाइंट डीलिंग में आपकी बातचीत प्रभावशाली रहेगी। नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे।
करियर व शिक्षा: नई जिम्मेदारी मिल सकती है। छात्रों को गुरुजनों से मार्गदर्शन मिलेगा।
प्रेम व परिवार: आपकी बात को महत्व मिलेगा। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखें।
आर्थिक स्थिति: पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें और अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं।
स्वास्थ्य: स्क्रीन टाइम कम करें। आंखों और गर्दन को आराम दें। योग और सैर लाभकारी रहेगी।
लकी अंक: 29 | लकी रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को हरी दूर्वा अर्पित कर मंत्र जाप करें।
कर्क राशि
व्यापार: कार्यक्षेत्र की स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आएंगी। साझेदारी के फैसले सोच-समझकर लें।
करियर व शिक्षा: वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। पुराने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
प्रेम व परिवार: परिवार का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी।
आर्थिक स्थिति: घरेलू खर्च बढ़ सकता है। बचत को प्राथमिकता दें।
स्वास्थ्य: तनाव और चिंता ऊर्जा प्रभावित कर सकती है। पर्याप्त विश्राम करें।
लकी अंक: 8 | लकी रंग: लैवेंडर
उपाय: शिवलिंग पर शुद्ध जल और कच्चा दूध अर्पित करें।
सिंह राशि
व्यापार: कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। पुराने कारोबारी संपर्कों से आर्थिक लाभ हो सकता है।
करियर व शिक्षा: रुके प्रोजेक्ट्स में गति आएगी और नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।
प्रेम व परिवार: घर में आपकी राय का सम्मान होगा। अहंकार से बचें।
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें।
स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन अधिक काम से थकान हो सकती है।
लकी अंक: 5 | लकी रंग: गुलाबी
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें।
कन्या राशि
व्यापार: नया अनुबंध या बड़ा ऑर्डर मिलने के योग हैं। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी।
करियर व शिक्षा: विश्लेषण क्षमता मजबूत रहेगी। नई स्किल सीखना फायदेमंद होगा।
प्रेम व परिवार: घर में सामंजस्य रहेगा। अविवाहितों की पुराने परिचित से बातचीत हो सकती है।
आर्थिक स्थिति: आय-व्यय में संतुलन रहेगा। निवेश से पहले शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
स्वास्थ्य: पाचन संबंधी समस्या को नजरअंदाज न करें। समय पर भोजन और पर्याप्त नींद लें।
लकी अंक: 5 | लकी रंग: वॉएलेट
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और बुध मंत्र का जाप करें।
तुला राशि
व्यापार: साझेदारी से लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। नए ग्राहकों से संपर्क भविष्य में फायदा देगा।
करियर व शिक्षा: नेटवर्किंग और टीमवर्क के लिए दिन अनुकूल है। प्रतियोगी छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा।
प्रेम व परिवार: घर में खुशी का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में छोटी खुशियां रिश्ते को मजबूत करेंगी।
आर्थिक स्थिति: दिखावे की खरीदारी से बचें और बजट पर नियंत्रण रखें।
स्वास्थ्य: आराम की कमी से थकान हो सकती है। काम के बीच स्ट्रेचिंग करें।
लकी अंक: 4 | लकी रंग: पेल यलो
उपाय: मंदिर में सफेद चावल का दान करें और माता लक्ष्मी का स्मरण करें।
वृश्चिक राशि
व्यापार: पुराने प्रोजेक्ट पूरे करने पर ध्यान दें। जोखिम भरे विस्तार से फिलहाल बचें।
करियर व शिक्षा: प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन आपकी मेहनत आपको आगे रखेगी। विवादों पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें।
प्रेम व परिवार: घर में मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। पार्टनर को पर्याप्त व्यक्तिगत स्पेस दें।
आर्थिक स्थिति: पुराने कर्ज या भुगतान की चिंता कम होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं।
स्वास्थ्य: तनाव और नींद की कमी से सिरदर्द हो सकता है। योग और संतुलित आहार अपनाएं।
लकी अंक: 5 | लकी रंग: मरून
उपाय: लाल मसूर की दाल का दान करें और हनुमान जी की उपासना करें।
धनु राशि
व्यापार: नए संपर्कों से अच्छा मुनाफा हो सकता है। दूरस्थ स्थानों से जुड़े व्यापारिक अवसर मिलेंगे।
करियर व शिक्षा: नई जिम्मेदारियां या प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य आगे बढ़ेंगे।
प्रेम व परिवार: पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
आर्थिक स्थिति: रुका धन वापस मिलने के योग हैं। यात्रा या पढ़ाई का खर्च बढ़ सकता है।
स्वास्थ्य: ऊर्जा और मानसिक स्पष्टता बनी रहेगी। बाहर के भारी भोजन से बचें।
लकी अंक: 9 | लकी रंग: नीला
उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें और विष्णु मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
व्यापार: पुराने प्रोजेक्ट्स को नए तरीके से शुरू करने का समय अनुकूल है। संपत्ति मामलों में प्रगति होगी।
करियर व शिक्षा: अनुशासन और मेहनत से वरिष्ठ प्रभावित होंगे। नई स्किल और प्रतियोगी परीक्षा के लिए समय अच्छा है।
प्रेम व परिवार: पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। संपत्ति मामलों में बड़ों की सलाह लें।
आर्थिक स्थिति: पुराने निवेश या पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग हैं। धन को बचाकर रखें।
स्वास्थ्य: लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठने से कमर या पैरों में दर्द हो सकता है।
लकी अंक: 6 | लकी रंग: भूरा
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
कुंभ राशि
व्यापार: नए विचारों को लागू करने का अवसर मिलेगा। टीमवर्क से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
करियर व शिक्षा: अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। छात्रों को मित्र या वरिष्ठ से मदद मिल सकती है।
प्रेम व परिवार: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
आर्थिक स्थिति: आय-व्यय संतुलित रहेगा। असुरक्षित योजनाओं में जल्दबाजी से पैसा न लगाएं।
स्वास्थ्य: मानसिक शांति के लिए हल्का व्यायाम और मेडिटेशन करें।
लकी अंक: 2 | लकी रंग: ऑरेंज
उपाय: पीपल पर जल चढ़ाएं, काले तिल का दान करें और शनि मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
व्यापार: पुराने अनुभवों के आधार पर निर्णय लेने से नुकसान से बचेंगे। सहकर्मियों को लेकर गलतफहमी न पालें।
करियर व शिक्षा: मेहनत अधिक रहेगी, जिसका लाभ आगे मिलेगा। छात्रों को अनुशासन और एकाग्रता बनाए रखनी होगी।
प्रेम व परिवार: घरेलू मामलों में वाणी पर नियंत्रण रखें। पार्टनर से खुलकर संवाद करें।
आर्थिक स्थिति: अचानक घरेलू खर्च सामने आ सकते हैं। गैर-जरूरी खरीदारी रोकें।
स्वास्थ्य: थकान और अनिद्रा से बचने के लिए पर्याप्त नींद लें और संतुलित दिनचर्या रखें।
लकी अंक: 3 | लकी रंग: एक्वा ग्रीन
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जरूरतमंदों की सहायता करें।



