Tokyo Olympics : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचीं

टोक्यो ओलंपिक के आठवा दिन भारत के लिए बेहतर रहा। शुक्रवार को भारत ने अपनी झोली में एक और पदक डाल लिया है। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और इस ओलंपिक में देश के लिए दूसरा पदक पक्का किया। इससे पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाया था।बैडमिंटन में भारतीय महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वो अब मेडल से एक कदम दूर है।

Advertisement
Advertisement









