Popup Image
Advertisement

इनामी हत्यारे पति का रेलवे ट्रैक पर मिला धड़, सुसाइड नोट बरामद

इंदौर शहर के उर्मिला हत्याकांड में आया रोंगटे खड़े करने वाला मोड़

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। शहर के बहुचर्चित पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी हत्याकांड में एक और खौफनाक मोड़ आ गया। वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहे 20 हजार के इनामी पति अखिलेश सैनी का शव गंजबासौदा में रेलवे ट्रैक (पोल नंबर 925) से बरामद किया गया है। रूह कंपा देने वाली बात यह है कि पटरी पर मिले इस शव का सिर धड़ से पूरी तरह गायब है।

पुलिस ने मृतक की पैंट की जेब से मिले दस्तावेजों और एक सुसाइड नोट के आधार पर उसकी शिनाख्त अखिलेश के रूप में की है। फिलहाल इंदौर पुलिस की एक विशेष टीम परिजनों के साथ आधिकारिक पहचान के लिए गंजबासौदा रवाना हो चुकी है। गंजबासौदा पुलिस के मुताबिक, ट्रैक पर केवल पुरुष का धड़ पड़ा होने के कारण हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीमों ने रेलवे पटरी के आसपास करीब 6 किलोमीटर के दायरे में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद अब तक मृतक का कटा हुआ सिर बरामद नहीं हो सका है।

Advertisement

पुलिस परिजन के आने का इंतजार कर रही है ताकि शव का डीएनए या प्रत्यक्ष मिलान कराया जा सके। गौरतलब है कि बीती 11 जुलाई को कलयुगी पति ने सरकारी आवास में रहने वाली 38 वर्षीय उर्मिला सैनी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस खौफनाक वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ जब दोपहर में उर्मिला के दोनों मासूम बच्चे स्कूल से घर लौटे। बच्चों ने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला था और भीतर टेलीविजन बहुत तेज आवाज में चल रहा था ताकि चीखें बाहर न जाएं। अंदर जाते ही बच्चों ने मां को खून से लथपथ मृत पाया।

चरित्र शंका में बेटी पर भी किया था हमला
हत्याकांड के बाद से ही शातिर अखिलेश लगातार पुलिस को छका रहा था। जांच के दौरान उनकी बेटी प्रेक्षा ने खुलासा किया था कि उसका पिता लंबे समय से मां पर घिनौना शक करता था। आरोपी ने पहले भी मां का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया था और बीच-बचाव करने पर बेटी पर ही मंदिर का भारी सिंहासन उठाकर दे मारा था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि अखिलेश 8 दिन से कहां छिपा था और उसकी मौत किन हालात में हुई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें