हॉलीवुड फिल्म ‘Joker 2’ का ट्रेलर रिलीज

साल 2019 में रिलीज हुई जॉक्विन फीनिक्स स्टारर हॉलीवुड फिल्म ‘जोकर’ के सेकेंड पार्ट का टीजर रिलीज हो चुका है। ‘जोकर 2: folie à deux’ टाइटल्ड इस फिल्म में फेमस अमेरिकन सिंगर लेडी गागा की एंट्री हो चुकी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
जहां जॉक्विन इस फिल्म में जोकर का रोल प्ले करेंग। वहीं लेडी गााग फिल्म में जोकर की पार्टनर हार्ले क्विन का किरदार निभाएंगी।यह फिल्म यूएस और इंडिया में इस साल 4 अक्टूबर को रिलीज होगी। देश में यह 4 भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु) में रिलीज की जाएगी।
इससे पहले साल 2019 में इस फिल्म का फर्स्ट पार्ट ‘जोकर’ रिलीज हुआ था। इस फिल्म के लिए जॉक्विन को बेस्ट एक्टर के ऑस्कर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। 11 कैटेगरी में नॉमिनेटेड इस फिल्म ने दो ऑस्कर अपने नाम किए थे।
Advertisement
Advertisement









