सारा अली खान की फिल्म ‘ए वतन मेरे वतन’ का ट्रेलर रिलीज

‘ऐ वतन मेरे वतन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सारा अली खान के फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था। ‘ऐ वतन मेरे वतन’ ट्रेलर में 1942 के दौरान हुए भारत छोड़ो आंदोलन की झलक दिखाई गई है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में एक्ट्रेस सारा अली खान का धांसू क्रांतिकारी अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अंग्रेजों से लड़ाई करते हुए सारा को देख दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। फिल्म ‘ए वतन मेरे वतन’ में सारा अली खान एक स्वतंत्रता सेनानी के किरदार में नजर आने वाली हैं जो देश की आजादी के लिए अपनी जान की बाजी लगा देती है।
‘ऐ वतन मेरे वतन’ में सारा अली खान ने उषा मेहता का किरदार निभाया है। वह न केवल इस बात की वकालत करती हैं कि भारत खुद को चलाने में सक्षम है बल्कि ब्रिटिश को भारते से बाहर करने के लिए रेडियो के माध्यम से इस आंदोलन को बढ़ावा देती है। फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग सारा अली की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ इसी साल मार्च के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। दिलचस्प बात ये है कि सारा अली खान की मर्डर मिस्ट्री ‘मर्डर मुबारक’ देशभक्ति फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ से ठीक 6 दिन पहले नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। ‘ऐ वतन मेरे वतन’ 21 मार्च, 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ भाषा में भी स्ट्रीम होगी।









