पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक

बलूचिस्तान। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर बलूच लिबरेशन आर्मी नाम का अलगाववादी संगठन सक्रिय हो गया है। उसने जफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक करने की जिम्मेदारी ली है। उसमें बैठे लगभग 120 यात्रियों को बंधक बना लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
आतंकवादियों का दावा है कि अगर पाकिस्तान ने सैन्य ऑपरेशन शुरू किया, तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। इस घटना की सटीक जानकारी अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।
रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी कि उग्रवादी अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी ने दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही ट्रेन पर हमला किया है। इसमें गोलीबारी कर यात्रियों को बंधक बना लिया है।
Advertisement









