Popup Image

खड़की-जयपुर, बांद्रा टर्मिनस-खातीपुरा और अहमदाबाद -राजगीर के बीच चलेंगी

त्योहारी सीजन में रेलवे चलाएगा स्पेशल एवं अनारक्षित ट्रेन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। त्योहारी सीजन में रेलवे दो स्पेशल एवं एक अनारक्षित ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन खड़की-जयपुर, बांद्रा टर्मिनस-खातीपुरा और अहमदाबाद-राजगीर के बीच चलेंगी। पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि यह ट्रेन रतलाम रेलवे स्टेशन से पकड़ी जा सकेंगी।

1 बांद्रा टर्मिनस-खातीपुरा ट्रेन गुरुवार शाम ४.३० बजे चलेगी। रतलाम रेलवे स्टेशन पर यह शुक्रवार सुबह ५.४० बजे और इसी दिन दोपहर ३.०५ बजे खातीपुरा पहुुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हर गुरुवार को दोपहर ३.१५ बजे चलेगी। रात ३.२० बजे रतलाम पहुंचेगी। शुक्रवार की दोपहर ३.१५ बजे यह बांद्रा पहुंचेगी।

Advertisement

2 खड़की-जयपुर ट्रेन हर रविवार रात १२.५० बजे खड़की से चलेगी। रतलाम रेलवे स्टेशन पर यह सोमवार शाम ४ बजे आएगी, जयपुर पहुंचने का समय रात १२.३० का रहेगा। वापसी में यह ट्रेन जयपुर से हर शुक्रवार रात १०.३० बजे चलेगी। शनिवार सुबह ७.३० बजे रतलाम रेलवे स्टेशन आएगी। इसी दिन रात १०.३० बजे खड़की पहुंचेगी।

3 अहमदाबाद-राजगीर स्पेशल हर मंगलवार रात १२.५५ पर अहमदाबाद से चलेगी। बुधवार सुबह ६.१० बजे रतलाम और गुरुवार दोपहर २.४५ बजे राजगीर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन बुधवार दोपहर २.४५ बजे राजगीर से चलेगी। रतलाम स्टेशन पर यह गुरुवार ६.१३ बजे पहुंचेगी। इसी दिन रात ११.२५ बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें