Advertisement

ट्रम्प बोले- भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। गुरुवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे दोस्त हैं। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

भारत के रूस से तेल खरीदने से मुझे खुशी नहीं थी लेकिन आज उन्होंने (पीएम मोदी) मुझे भरोसा दिया कि वे रूस से तेल नहीं खरीदेंगे। अब हमें चीन से भी यही करवाना होगा। दरअसल, अमेरिका अगस्त 2025 में भारत पर रूस से तेल खरीदने की वजह से 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगा चुका है।

इससे पहले उसने 25% रेसीप्रोकल यानी जैसे को तैसा टैरिफ लगाया था। इससे भारत पर कुल टैरिफ 50% हो गया है। हालांकि, भारत ने अब तक रूसी तेल खरीद को रोकने या कम करने जैसी किसी टिप्पणी की पुष्टि नहीं की है।

Advertisement

ट्रम्प के इस दावे के बाद भारत में विपक्षी नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पीएम पर 5 आरोप लगाए हैं। उन्होंने X पर लिखा-

पीएम मोदी डर गए है

Advertisement

ट्रम्प को फैसला और ऐलान करने देते हैं कि भारत रूसी तेल नहीं खरीदेगा

बार-बार अनदेखी होने के बाद भी ट्रम्प को बधाई संदेश भेजते रहते हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अमेरिका यात्रा रद्द कर दी।

खुद मिस्र के शर्म अल-शेख समिट में शामिल नहीं हुए।

ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रम्प के बयानों का विरोध भी नहीं करते हैं।

Related Articles

Write a review