Advertisement

तुलसी और आंवला के पौधे का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। स्वस्थ तन मन योगा क्लब के तत्वावधान में नि:शुल्क तुलसी और आंवला के पौधे का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा लोगों को योग के महत्व से अवगत कराया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

क्लब अध्यक्ष डॉ. राजेश ठाकुर एवं सचिव ज्योति पटेल ने बताया शीतकाल प्रारंभ हो चुका है। ऐसे में तुलसी और आंवला के पौधे लोगों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।

तुलसी के पत्ते का सेवन करना चाहिए। आंवला का सेवन कई रूपों में किया जा सकता है। क्लब द्वारा अभियान चलाकर शासकीय, अशासकीय कार्यालय एवं अन्य प्रतिष्ठानों में तुलसी और आंवला के पौधे नि:शुल्क भेंट किए जाएंगे। क्लब द्वारा शीघ्र ही अभियान की शुरुआत की जाएगी। जिसमें सभी सदस्यों का सहयोग रहेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें