Tumbbad फ्रेंचाइजी में बढ़ा आलिया भट्ट का रोल, दूसरे पार्ट में कैमियो तो तीसरे में दिखेंगी लीड में

Alia Bhatt Role in Tumbbad 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों कान्स 2026 को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म फेस्टिवल में उनके लुक्स और स्टाइल की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इसी बीच आलिया भट्ट को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट जल्द ही हॉरर फ्रेंचाइजी ‘तुम्बाड’ के दूसरे पार्ट में नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका खास कैमियो रोल होगा। चर्चा यह भी है कि आलिया ने इस प्रोजेक्ट के लिए चुपचाप शूटिंग शुरू कर दी है।
दिलचस्प बात यह है कि ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज से पहले ही फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों की मानें तो ‘तुम्बाड 3’ में आलिया भट्ट की भूमिका और बड़ी होने वाली है। कहा जा रहा है कि तीसरे पार्ट में वह लीड रोल में दिखाई दे सकती हैं।
हॉरर और फैंटेसी से भरपूर इस फ्रेंचाइजी में आलिया की एंट्री को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फिल्म को लेकर चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही ‘लव एंड वॉर’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है।
आलिया भट्ट इन दिनों ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि वह फिल्म में करीब 15 दिनों के लंबे कैमियो रोल के लिए शूट कर रही हैं। फिल्म से जुड़ी यह खबर सामने आने के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।
चर्चा है कि ‘तुम्बाड 2’ में आलिया का किरदार छोटा जरूर होगा, लेकिन कहानी में उसका अहम असर देखने को मिल सकता है। इसी वजह से उनके कैमियो को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
वहीं दूसरी तरफ हॉरर फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों के अनुसार ‘तुम्बाड 3’ में आलिया भट्ट की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। इतना ही नहीं, तीसरे पार्ट में वह मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखाई दे सकती हैं।
हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लगातार सामने आ रही रिपोर्ट्स ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
तुम्बाड 2 में आलिया का आना हुआ तय
आलिया भट्ट ‘तुम्बाड 2’ में एक लंबे कैमियो रोल में नजर आने वाली हैं, जिसके लिए वह करीब 15 दिनों तक शूटिंग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि उनका किरदार फिल्म की कहानी में बेहद अहम भूमिका निभाएगा और यही किरदार आगे ‘तुम्बाड 3’ में भी दिखाई देगा। खबरों की मानें तो फ्रेंचाइजी के तीसरे और अंतिम पार्ट में आलिया भट्ट को मुख्य भूमिका में पेश किया जाएगा, जहां वह सोहम शाह के साथ लीड रोल निभाती नजर आ सकती हैं।
जल्दी ही पूरी होगी तुम्हारी 2 की शूटिंग
आलिया भट्ट मई के आखिर तक ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग पूरी कर सकती हैं। इसके बाद वह अपनी अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के अंतिम चरण की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग जून से दोबारा शुरू होगी और अगस्त 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म गणतंत्र दिवस 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। वहीं खबर यह भी है कि ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज के तुरंत बाद मेकर्स ‘तुम्बाड 3’ की शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं।









