Advertisement

Twisha Sharma Case : सास गिरिबाला सिंह को CBI ने किया अरेस्ट

राजधानी भोपाल की हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा केस में सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को भोपाल पुलिस ने सात घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार और बुधवार को लगातार कई घंटे तक सीबीआई ने पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी थी। गुरुवार सुबह नई दिल्ली से सीबीआई की आधा दर्जन महिला पुलिसकर्मियों-अधिकारियों के भोपाल पहुंचने के बाद गिरफ्तारी की पटकथा लिखी गई।

Advertisement

यह कार्रवाई मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा एक दिन पहले गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के बाद की गई। त्विषा शर्मा की 12 मई को भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनकी शादी 9 दिसंबर 2025 को समर्थ सिंह से हुई थी। गिरिबाला सिंह ने घटना के दो दिन बाद भोपाल जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। 10वें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने 15 मई को उनकी उम्र और मृतका को किए गए पैसों के ट्रांसफर का हवाला देते हुए जमानत दे दी थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने बुधवार को 17 पन्नों के आदेश में इस जमानत को निरस्त कर दिया।

गुरुवार सुबह दस बजे सीबीआई की विशेष टीम महिला पुलिसकर्मियों के साथ बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी। समर्थ सिंह को भी लेकर सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह के यहां गई थी। दोनों को कुछ देर तक आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई, इसके बाद एक टीम समर्थ सिंह को लेकर विशेष स्थान पर चली गई.

Advertisement

सीबीआई की रिमांड पर चल रहे गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह 29 मई को कोर्ट में पेश किए जाएंगे। गिरिबाला सिंह का मेडिकल कराने की तैयारी चल रही है। मेडिकल कराए जाने के बाद उन्हें आज देर शाम या कल सुबह सीबीआई की विशेष अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार गिरिबाला सिंह सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं, इसलिए सीबीआई ने भी फूंक-फंककर कदम रख रही है। पूरी कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी गिरिबाला सिंह को है, इसलिए सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को उनके बयान और मुख्य आरोपी त्विषा शर्मा के पति समर्थ सिंह के बयानों में विरोधाभासी पाए जाने और एम्स भोपाल की मेडिकल रिपोर्ट में मौत से पहले त्विषा शर्मा के शरीर पर चोट के निशान को प्रताड़ना सिद्ध होने के बाद गिरफ्तारी की है। सीबीआई की रिमांड पर चल रहे गिरिबाला सिंह के पति समर्थ सिंह 29 मई को कोर्ट में पेश किए जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें