Advertisement

ट्विटर की नीली चिडिय़ा 30 लाख में हुई नीलाम

सैन फ्रांसिस्को। सैन फ्रांसिस्को स्थिति मुख्यालय से हटाई गई ट्विटर की नीली चिडिय़ा का लोगो नीलाम हो गया। इसके लिए अंतिम बोली 30 लाख (35 हजार डॉलर) लगाई गई। ट्विटर की ये चिडिय़ा बोस्टन सेल्टिक्स के लैरी बर्ड के नाम पर रखे गए लैरी नाम से मशहूर थी और वर्ष 2012 से वर्ष 2023 तक कंपनी का लोगो रही। आरआर ऑक्शन ने 254 किलोग्राम वजनी साइन बोर्ड की बिक्री की पुष्टि की है। इससे पहले एलन मस्क ऑफिस फर्नीचर और रसोई के उपकरण सहित ट्विटर की कई यादगार वस्तुएं नीलाम कर चुके हैं। मस्क ने ट्विटर को 2022 में 3,784 अरब रुपए में खरीदा था।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें