Advertisement

चाय दुकान संचालक को चाकू मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। विवेकानंद जबरन कॉलोनी के पास चाय दुकान संचालक को चाकू मारने वाले दो आरोपियों को नीलगंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

7 जून को विनोद शर्मा निवासी विवेकानंद जबरन कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी दुकान पर चार आरोपी आए। इन्होंने पुत्र अभय शर्मा से सिगरेट मांगने के नाम पर विवाद किया। इनमें से तीन ने अभय पर चाकू से हमला कर दिया। जब विनोद शर्मा ने बीच-बचाव किया तो उस पर भी हमला कर दिया। दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने जांच के बाद चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

इनके नाम विक्की तोमर उर्फ कल्लू पिता सुरेंद्र तोमर निवासी नीलगंगा चौराहा, शादाब पिता इसाक खान निवासी नीलगंगा चौराहा, शहजाद पिता सलीम निवासी अहमदनगर और चिराग उर्फ यूडी है। पुलिस ने चिराग उर्फ यूडी को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को विक्की तोमर और शादाब को भी पकड़ लिया। शहजाद अभी भी फरार है। विक्की तोमर से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया है। उसके खिलाफ कई प्रकरण दर्ज हंै। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार कर लिया कि सिगरेट के विवाद में उन्होंने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था।

Advertisement

Related Articles

Write a review