Advertisement

नागझिरी में दो भाइयों पर मटन काटने वाले छुरे से किया हमला

उज्जैन। नागझिरी इलाके में रविवार रात दो पड़ोसी परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। एक युवक ने दो सगे भाइयों पर मटन काटने वाले छुरे से हमला कर दिया, इनमें से एक को गर्दन पर गहरी चोट आई है। दोनों भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह घटना रात करीब नौ बजे की है।

Advertisement

नागझिरी में मटन मार्केट के सामने वाली गली में रहने वाले अरबाज पिता जाकिर खान उम्र 24 साल और उसके बड़े भाई मोहसिन उम्र 31 साल पर उन्हीं के घर के पड़ोस में रहने वाले सोहेल उर्फ गोलू ने हमला किया। अरबाज को गर्दन पर जबकि उसके भाई मोहसिन को सीने व हाथ की हथेली पर चोट लगी। आरोपी सोहेल के परिवार के साथ इनका पहले से विवाद रहा है। रविवार की रात ई-रिक्शा गाडी में तेज आवाज में स्पीकर बजाने की बात पर दोनों परिवारों के बीच फिर से झगड़ा हुआ था। नागझिरी पुलिस ने इस मामले में सोहेल के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पाकीजा के सामने युवक को चाकू मारा

Advertisement

उज्जैन। फ्रीगंज में पाकिजा शो-रूम के बाहर रविवार की दोपहर चाकूबाजी की घटना हो गई। युवकों के एक समूह ने मिलकर महाकाल सिंधी कालोनी में रहने वाले 19 साल के राज पिता विकास वर्मा को रोका और उसके साथ मारपीट के दौरान उसकी जांघ पर चाकू से वार कर दिया। राज वर्मा का एक दोस्त है अंकित पासी। आरोपी यश पासी, लक्की यादव और गब्बू उर्फ का अंकित के साथ विवाद है। तीनों आरोपी चाहते थे कि राज और अंकित साथ न रहे, उन्होंने राज को अंकित के साथ रहने से मना किया था। इसी बात पर इनके बीच विवाद हुआ था। माधवनगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें