Advertisement

GST विभाग की दो लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

3500 रुपए की रिश्वत लेते दो महिला अधिकारी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

जीएसटी नम्बर देने के नाम पर मांग रही थी 6000 रुपए की रिश्वत

उज्जैन। लोकायुक्त उज्जैन ने जीएसटी नम्बर देने के नाम पर ठेकेदार से रिश्वत लेने पर वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ दो महिला अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि यही पर पदस्थ किरण जोशी सहायक ग्रेड 3 और इंस्पेक्टर विजया भीलाला द्वारा आवेदक दीप सिंह बुनकर से जीएसटी नंबर देने के नाम पर 6000 रुपए की मांग की गयी थी। लेकिन बुनकर ने इस बात की सुचना लोकायुक्त की दे दी, जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने ट्रेप प्लान कर भरतपुरी क्षेत्र में स्थित जीएसटी कार्यालय (वाणिज्य कर विभाग) के कार्यालय से दोनों महिला अधिकारियों को रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया।

महावीर बाग कालोनी निवासी दीप सिंह बुनकर की श्री राधा कांट्रेक्टर नामक फर्म है, बुनकर ने बताया कि उज्जैन बदनावर रोड पर जी आर कम्पनी से सीमेंट गिट्टी का काम ले रखा है, कार्य पूरा होने पर जब कम्पनी ने जीएसटी नम्बर लाने को कहा मेने 23 अगस्त को जीएसटी नम्बर के लिए आवेदन किया था।

Advertisement

जिसके बाद से ही दोनों महिला अधिकारी नम्बर देने के एवज में 6000 रुपए रिश्वत की डिमांड कर रही थी। दोनों महिला अधिकारी 3500 रुपए पर जिसेसपी नम्बर देने के लिए राजी हो गई। जिसके बाद मेने लोकायुक्त में इसकी शिकायत कर दी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें