Advertisement

कार्यक्रम में जा रहे थे दो दोस्त रोड पर पड़े मटेयिरल में जा घुसे

दोनों घायल, एक चरक तो दूसरा अरबिंदो में भर्ती

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सांवेर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कछालिया के रहने वाले दो दोस्त बीती रात नुक्ते के कार्यक्रम में शामिल होने चिंतामन जा रहे थे तभी रास्ते में सडक़ पर पड़ा मटेरियल अंधेरा होने के कारण उन्हें नजर नहीं आया और बाइक सहित दोनों उसमें घुस गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल का नाम कब्बू पिता घनश्याम मालवीय (45) निवासी कछालिया है। उसके पुत्र धर्मेंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे पिता कब्बू और गांव में ही रहने वाले उनके दोस्त भगवान सिंह के साथ नुक्ते के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से चिंतामन जा रहे थे। अमरखेड़ी और टकवासा के बीच रोड का काम चल रहा है और सडक़ पर ही मटेरियल पड़ा हुआ है जो उन्हें अंधेरे के कारण नजर नहीं आया। जिसके चलते दोनों मटेरियल में जा घुसे। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल चरक अस्पताल लाया गया जहां कब्बू का इलाज जारी है, जबकि भगवान सिंह को परिजन अरबिंदो हॉस्पिटल ले गए।

Advertisement

एक्टिवा सवार युवक टक्कर से घायल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। गाड़ी का काम करवाने जा रहे नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम निनौरा के रहने वाले युवक को पुष्पा मिशन हॉस्पिटल चौराहे के टर्न पर एक अन्य एक्टिवा सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।
घायल का नाम दीपक पिता पप्पूलाल प्रजापति निवासी निनौरा है। उसने बताया कि वह मंगलवार शाम करीब ५.३० बजे गाड़ी का काम करवाने के लिए एक्टिवा से पुष्पा मिशन चौराहे से जा रहा था तभी टर्न पर एक अन्य एक्टिवा चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दीपक ने नानाखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Related Articles

Write a review