Popup Image

उत्तराखंड में दो भीषण सड़क हादसे, 14 लोगों की मौत

नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, खाई में समाई बारातियों की बोलेरो; 30 घायल

Advertisement

ऋषिकेश/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मंगलवार सुबह हुए दो भीषण सड़क हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। पहला हादसा टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां यात्रियों से भरी बस करीब 100 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। वहीं, दूसरा हादसा रुद्रप्रयाग की क्यूंजा घाटी में हुआ, जहां बारातियों से भरी बोलेरो खाई में गिर गई।

तेज रफ्तार के कारण नदी में गिरी बस, 10 की मौत

Advertisement

पहला हादसा टिहरी जिले में गूलर के पास हुआ। यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे नदी में गिर गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 साल की बच्ची समेत 24 यात्री घायल हुए हैं।

घायल यात्रियों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी तेज थी। यात्रियों ने कई बार ड्राइवर से बस की स्पीड कम करने को कहा, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद बस हादसे का शिकार हो गई।

Advertisement

शादी से लौट रही बारातियों की बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत

दूसरा हादसा रुद्रप्रयाग जिले की क्यूंजा घाटी में हुआ। यहां पोखरी से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही बारातियों की बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है।

दोनों हादसों के बाद राहत और बचाव कार्य किया गया। इन घटनाओं ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें