दो बदमाशों ने युवक को पिस्टल अड़ाकर पाइप से पीटकर हाथ तोड़ा

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। रविवार सुबह निजातपुरा से जा रहे एक युवक को भतीजे सहित पांच युवकों ने रोका और दो युवकों ने कनपटी पर पिस्टल अड़ाकर साथियों ने पाइप से पीटकर हाथ तोड़ दिया। राहगिर ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से कोतवाली थाने को सूचना दी गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
View this post on InstagramAdvertisement
अनिल सिंदल पिता नानूराम सिंदल 44 वर्ष निवासी नामदारपुरा ने बताया कि वह निजातपुरा स्थित स्कूल के सामने से जा रहा था तभी भतीजे अजय सिंदल ने अपने साथी प्रेमनारायण, सतीश व दो अन्य के साथ रोका।
अजय व सतीश ने कनपटी पर पिस्टल अड़ा दी और बाकि साथियों ने पाइप से हमला कर पीटा। मारपीट में अनिल सिंदल का हाथ टूट गया जिसे राहगिर ने अस्पताल में भर्ती कराया। अनिल ने बताया कि अजय नागेश्वर नगर थाना नीलगंगा क्षेत्र में रहता है।









