Advertisement

सुबह दो सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

उज्जैन। गुरुवार सुबह मक्सी रोड और बडऩगर रोड पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही घटनाएं सुबह 7.30 से 8 बजे के बीच हुई। इनमें से एक घर के लिए दूध लेने जा रहा था तो दूसरा बालिका को स्कूल छोडऩे के लिए घर से निकला था। पहला हादसा मक्सी रोड पर विजयागंज मंडी का है। भैंसूनी के रहने वाले 50 साल के मुकेश पिता देवीसिंह मोटरसाइकिल लेकर घर से विजयागंज मंडी दूध लेने आए थे। लौटते समय तेज रफ्तार एक ऑल्टो कार ने इन्हें टक्कर मार दी। सिर पर गहरी चोट की वजह से मौके पर ही मुकेश की मौत हो गई।

Advertisement

दूसरा हादसा बडऩगर रोड पर धरमबड़ला के नजदीक का है। कालियादेह गेट पर रहने वाला 45 साल का बेहराम पिता आलम खान दोपहिया वाहन पर सवार होकर अंबोदिया रोड की ओर जाने के लिए निकला था। बेहराम खान की 9 साल की बेटी आलिया भी उसके साथ थी। कक्षा ९वीं की छात्रा आलिया का अंबोदिया रोड पर स्कूल है। बेहराम उसे स्कूल छोडऩे जा रहा था। धरमबड़ला के नजदीक एक आयशर वाहन ने इन्हें चपेट में ले लिया। इस हादसे में बालिका आलिया तो छिटककर दूर जा गिरी लेकिन वह पहियों की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बालिका को मामूली चोट आई है। बेहराम पटाखा दुकान पर काम करता था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें