Popup Image

सप्ताह के 7 दिन 2-2 पुलिसकर्मी 12 घंटे की शिफ्ट करेंगे चरक की चौकी में ड्यूटी

एसपी का आदेश…न पुलिसकर्मी न लाइन का 1-4 के गार्ड आए

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। एसपी ने कानून व्यवस्था की दृष्टि से चरक अस्पताल में थानों के प्रधान आरक्षक व आरक्षकों की डृयूटी सोमवार से रविवार के बीच लगाई, लेकिन स्थिति यह है कि चौकी के दरवाजे तक नहीं खुले और न ही कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी पर पहुंचा।

यह हैं एसपी के आदेश
एसपी प्रदीप शर्मा ने 6 नवंबर को आदेश जारी किया जिसमें लिखा है कि चरक भवन चौकी ड्यूटी व्यवस्था का प्रभारी संजू चौहान सीएसपी कोतवाली एवं बल को चैक करने के लिए कोतवाली टीआई दीनबंधु सिंह तोमर को बनाया है। एसपी के आदेश अनुसार प्रात: 10 से रात 22 बजे तक सोमवार को चिमनगंज, मंगलवार को नीलगंगा, बुधवार को जीवाजीगंज, गुरुवार को नानाखेड़ा, शुक्रवार को महाकाल, शनिवार को माधव नगर, रविवार को महिला/अजाक थाने के 1 प्रधान आरक्षक, 1 आरक्षक की ड्यूटी रहेगी। इसी प्रकार रात्रि १० से सुबह 10 बजे के बीच सोमवार को नागझिरी, मंगलवार को भेरूगढ़, बुधवार को चिंतामण, गुरुवार को खाराकुआं, शुक्रवार को देवासगेट, शनिवार को कोतवाली और रविवार को पंवासा थाने से 1 प्रधान आरक्षक व 1 आरक्षक की ड्यूटी रहेगी।

Advertisement

आदेश के 5 दिन बाद यह हालात
बुधवार सुबह चरक अस्पताल की चौकी के सुबह 11 बजे तक गेट नहीं खुले थे। यहां पर कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। खास बात यह कि पुलिस लाइन से तैनात किए गए 1-4 के गार्ड भी यहां मौजूद नहीं थे। उनके रूम का दरवाजा बाहर से बंद था। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि कौन पुलिसकर्मी कब ड्यूटी पर आता है और कब जाता है इसकी जानकारी किसी को नहीं होती।

इसलिये निकाले थे आदेश
चरक अस्पताल में कई बार इमरजेंसी मामलों में डॉक्टर, स्टॉफ व मरीज के परिजन के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति बनती है। अस्पताल अफसरों ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने 1-4 के गार्ड्स 24 घंटे तैनात किए थे। इसके अलावा अस्पताल में आने वाले पुलिस केस की सूचना स्टाफ को संबंधित थाने पर देना होती है। एसपी द्वारा जारी आदेश से इस व्यवस्था में बदलाव होगा और चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत आपराधिक मामलों को जांच में लेंगे।

Advertisement

इनका कहना

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश की जानकारी है। चरक अस्पताल की चौकी में पुलिसकर्मी ड्यूटी पर आ रहे हैं या नहीं इसकी जानकारी नहीं है।
दीनबंधु सिंह तोमर, टीआई कोतवाली

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें