क्लासमेट से बात करने को लेकर दो छात्रों में विवाद के बाद मारपीट

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। क्लासमेट छात्रा से बात करने को लेकर दो नाबालिग छात्रों के बीच विवाद हो गया जिसमें जमकर मारपीट हुई। मामले में नीलगंगा थाने में शिकायत की गई है। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात 9.30 बजे जयसिंहपुरा के बिल्लीवाड़ा में हुई।

Advertisement
दोनों कक्षा नौवीं के स्टूडेंट्स हैं और एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। एक छात्र जयसिंहपुरा, जबकि दूसरा रामघाट क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों के बीच अपनी ही क्लासमेट छात्रा से बात करने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद मारपीट हो गई। मामले में एक छात्र ने नीलगंगा पुलिस को शिकायत की है। दोनों स्टूडेंट्स नाबालिग हैं।
Advertisement









