Advertisement

शिप्रा मेंं डूब रहे उत्तरप्रदेश के दो युवकों को सुरक्षित निकाला

उज्जैन। शिप्रा तट पर रविवार को एक बड़ा हादसा सुरक्षा जवानों की सतर्कता से टल गया। रामघाट पर स्नान के दौरान डूब रहे उत्तर प्रदेश के दो श्रद्धालुओं को इन्होंने बचा लिया। प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के शिवा केसरी (19) और विकास केसरी (17) भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने के बाद रामघाट स्थित आरती स्थल पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चीख-पुकार मचते ही घाट पर तैनात एसडीआरएफ के सैनिक राजेंद्र रॉगोटा और होमगार्ड सैनिक विजय दायम ने बिना एक पल गंवाए नदी में छलांग लगाई और दोनों को बाहर निकाल लिया।

Advertisement

होमगार्ड जिला कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने बताया कि विभाग द्वारा शिप्रा नदी में फ्लोटिंग बॉल और लाइफ बॉय के माध्यम से सुरक्षा बैरिकेडिंग की गई है, जो श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से बेहद कारगर साबित हो रही है। पूर्व में भी कई श्रद्धालु गहरे पानी में जाने के बाद इन फ्लोटिंग बॉल्स का सहारा लेकर सुरक्षित रहे हैं, जिन्हें बाद में जवानों ने रेस्क्यू किया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें