Advertisement

उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र लोकसभा चुनाव-2024 : कलेक्टर ने सभी विधानसभाओं के लिए नियुक्त अफसरों को दिए निर्देश

मतदान सामग्री लेने से लेकर जमा कराने तक पूरी जिम्मेदारी सेक्टर अधिकारी की

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन लोकसभा चुनाव के लिए उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए सेक्टर ऑफिसर्स और सेक्टर पुलिस ऑफिसर्स की बैठक आयोजित की गई। इसमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि मतदान सामग्री प्राप्त करने से लेकर जमा कराने तक पूरी जिम्मेदारी सेक्टर अधिकारी की होगी। आचार संहिता के पालन का पूरा ध्यान रखा जाए। मतदान केंद्र पर मोबाइल का उपयोग नहीं हों।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि सेक्टर अधिकारी शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक मतदान करवाएं। कलेक्टर सिंह शनिवार को इंजीनियरिंग कॉलेज में सभी विधानसभाओं के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों और सेक्टर पुलिस अधिकारियों को मतदान व्यवस्थित रुप से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने कहा कि सेक्टर अधिकारियों को जीपीएस लगे वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। जिससे कंट्रोल रूम से सेक्टर अधिकारियों की भी मॉनिटरिंग की जाएगी। सी विजिल में प्राप्त होने वाली शिकायतों का भी त्वरित निराकरण किया जाएं।

Advertisement

मतदान केंद्र पर एक पुलिस जवान और विशेष पुलिस

पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि मतदान सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सेक्टर अधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी किसी स्तर पर कोई कमी पाई जाती है तो उसकी तत्काल पूर्ति कराएं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त बल उपलब्ध करवाया गया है। हर मतदान केंद्र पर एक पुलिस जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी की तैनाती की गई है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मृणाल मीना, उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कवचे, कार्यकारी निदेशक एमपीआईडीसी राजेश राठौर सहित सभी विधानसभाओं के सेक्टर अधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें।

Advertisement

अधिकारियों को निर्देश- अपने मोबाइल फोन चालू स्थिति में रखें

सभी सेक्टर ऑफिसर अपने मोबाइल फोन चालू स्थिति में रखें। अपने साथ चार्जर और पावर बैंक भी रखें। मोबाइल की बैटरी पूरी तरह चार्ज हो। ताकि किसी भी स्थिति में संपर्क टूटने की स्थिति नहीं बनें।

मतदान के दौरान अनावश्यक रूप से ईवीएम मशीनों को नहीं बदला जाए। अच्छे से चेक करने के उपरांत ही ईवीएम मशीन बदली जाए।

इलेक्शन एजेंट की उपस्थिति में मॉकपॉल की प्रक्रिया शुरू की जाए। मॉकपॉल की प्रक्रिया के बाद सर्टिफिकेशन जारी किया जाए।

मॉकपॉल के दौरान अगर बैलेट यूनिट खराब होती है तो केवल बैलट यूनिट ,कंट्रोल यूनिट खराब होने की स्थिति में केवल कंट्रोल यूनिट और वीवीपीएटी खराब होने की दशा में केवल वीवीपीएटी बदली जाए। माकपॉल के दौरान अगर एक भी वोट नहीं पड़ता है तो पूरी मशीन बदली जाए और पुन: मॉकपोल की प्रक्रिया अपनाई जाएं।

 मतदान केंद्र पर पोलिंग एजेंट और एक उनका रिलीविंग एजेंट रहेगा।

मतदान केंद्र पर मोबाइल का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रखें।

सेक्टर अधिकारी प्रत्येक 2 घंटे में होने वाले मतदान की निगरानी करें। जिन-जिन मतदान केंद्रों पर मतदान कम हुआ है। वहां बूथ अवेयरनेस ग्रुप के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएं।

मतदान केंद्र पर कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न करें।

100 मीटर के दायरे में कोई भी अनावश्यक व्यक्ति नहीं घूमें इसका भी ध्यान रखें।

200 मीटर के दायरे में कोई भी राजनीतिक दल अपना बूथ नहीं स्थापित करे यह सुनिश्चित किया जाएं।

सभी सेक्टर अधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराएं। मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान सामग्री को सामग्री जमा स्थल इंजीनियरिंग कॉलेज में व्यवस्थित रूप से जमा कराई जाएं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें